लखनऊ में श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो पलटी, दो की मौत और सात लोग गंभीर रूप से घायल
Accident in Lucknow: टायर फटने से वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर और लोहे के खंभे से टकरा गया। हादसे में दो महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई।

घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।
HighLights
चंद्रिका धाम से दर्शन कर लौट रहे थे निगोहां के निवासी, गाड़ी का टायर फटने से हादसा
लखनऊ के सैरपुर थाना क्षेत्र के रैथा अंडरपास के पास हुई दुर्घटना
जागरण संवाददाता, लखनऊ :राजधानी की आउटर रिंग रोड किसान पथ पर सोमवार शाम को भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां सैरपुर थाना क्षेत्र के रैथा अंडरपास के पास एक गाड़ी का टायर फटने के कारण अनियंत्रित होकर पलट गई। लोधमऊ गांव के निकट किसान पथ पर शाम को दुर्घटना हुई।
इस हादसे में दो महिलाओं मौत हो गई जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हैं। इनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गंभीर रूप से घायल दो यात्रियों को राम सागर मिश्र अस्पताल से ट्रामा सेंटर के लिये रेफर किया गया।
परिवार मां चंद्रिका देवी मंदिर से लौट रहा था। टायर फटने से वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर और लोहे के खंभे से टकरा गया। हादसे में दो महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि सात अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। घटना सैरपुर थाना क्षेत्र के रैथा अंडरपास हुई है।
वाहन सवार सभी लोग निगोहां थाना क्षेत्र के पश्चिम टोला कस्बे के रहने वाले हैं। नवरात्रि में गोमती के बाढ़ के चलते चंद्रिका धाम बंद किया गया था। रविवार सुबह ही मंदिर के कपाट खोले गए हैं। ये सभी लोग सुबह बोलेरो में सवार होकर दर्शन के लिए आए थे। घटना की सूचना मिलते ही घायलों के परिवार वाले पहुंच गए।
