Move to Jagran APP

AAP के उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह बोले-UP को केजरीवाल जैसे ईमानदार विकल्प की जरूरत

AAP will Contest UP Assembly Election 2022 संजय सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश की त्रस्त पीडि़त व दुखी जनता अब आम आदमी पार्टी जैसा ईमानदार विकल्प चाहती है। दिल्ली के मुख्यमंत्री वो विकल्प हैं। वो विकल्प अरविंद केजरीवाल का ईमानदार नेतृत्व है।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Tue, 15 Dec 2020 03:06 PM (IST)Updated: Tue, 15 Dec 2020 03:12 PM (IST)
AAP के उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह बोले-UP को केजरीवाल जैसे ईमानदार विकल्प की जरूरत
आम आदमी पार्टी से राज्यसभा के सदस्य संजय सिंह

लखनऊ, जेएनएन। आम आदमी पार्टी से राज्यसभा के सदस्य संजय सिंह ने दिल्ली के मुख्यमंत्री तथा आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के उत्तर प्रदेश विधानसभा 2022 में लड़ने के एलान को स्वागत योग्य कदम बताया है। संजय सिंह ने अरविंद केजरीवाल की घोषणा के बाद कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता बदहाली से जूझ रही है। अब तो उन्हेंं अरविंद केजरीवाल जैसे एक ईमानदार विकल्प की आवश्यकता है।

loksabha election banner

आम आदमी पार्टी के उत्तर प्रदेश के प्रभारी संजय सिंह ने कहा कि लम्बे समय से उत्तर प्रदेश की जनता यहां की बदहाली से जूझ रही है। यहां पर तो शिक्षा, चिकित्सा, पानी व बिजली की बदहाल व्यवस्था के साथ रोजगार तथा कानून-व्यवस्था बड़ी समस्या है। इसके साथ ही लोग तमाम समस्याओं से जूझ रहे हैं। उत्तर प्रदेश में हर पार्टी ने शासन किया, लेकिन जनता को ठगने के अलावा इन सभी ने कोई काम नहीं किया है। दिल्ली में जब फ्री बिजली व पानी मिल सकता है तो उत्तर प्रदेश में क्यों नहीं मिल सकता है। उत्तर प्रदेश में मोहल्ला क्लीनिक के साथ ही सभी स्कूलों में एसी क्लास क्यों नहीं हैं। प्रदेश में सीसीटीवी से महिलाओं की सुरक्षा क्यों नहीं हो सकती।

संजय सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश की त्रस्त, पीड़ित व दु:खी जनता अब आम आदमी पार्टी जैसा ईमानदार विकल्प चाहती है। दिल्ली के मुख्यमंत्री वो विकल्प हैं। वो विकल्प अरविंद केजरीवाल का ईमानदार नेतृत्व है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता की ओर से अरविंद केजरीवाल का हार्दिक धन्यवाद। उनकी 2022 का विधान सभा चुनाव लड़ने की घोषणा से उत्तर प्रदेश में ईमानदार सियासत जन्म लेगी। उत्तर प्रदेश की जनता को अब मुफ्त बिजली, पानी, चिकित्सा तथा शिक्षा के साथ महिलाओं की सख्त सुरक्षा का रास्ता खुलने वाला है। 

यह भी पढ़ें: UP Assembly Election 2022: विधानसभा चुनाव से पहले AAP का फोकस पंचायत चुनाव पर, UP सरकार पर लगातार तेज हमला


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.