Move to Jagran APP

आम आदमी पार्टी नेता संजय सिंह ने कहा- सरकार बताए हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे को किसका संरक्षण

कानपुर कांड में शहीद सीओ देवेंद्र मिश्रा और राहुल के परिजनों से मिलकर लौटे आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य व उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने योगी सरकार पर निशाना साधा।

By Umesh TiwariEdited By: Published: Mon, 06 Jul 2020 10:24 PM (IST)Updated: Mon, 06 Jul 2020 10:27 PM (IST)
आम आदमी पार्टी नेता संजय सिंह ने कहा- सरकार बताए हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे को किसका संरक्षण
आम आदमी पार्टी नेता संजय सिंह ने कहा- सरकार बताए हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे को किसका संरक्षण

लखनऊ, जेएनएन। कानपुर कांड में शहीद सीओ देवेंद्र मिश्रा और राहुल के परिजनों से मिलकर लौटे आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य व उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने योगी सरकार पर निशाना साधा। लचर कानून व्यवस्था व स्वास्थ्य सेवाओं पर कई सवाल भी उठाए। उन्होंने पूछा कि कुख्यात हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे अब तक पुलिस की पकड़ से दूर क्यों है? दुबे को राजनीतिक संरक्षण देने वालों के नाम क्यों नहीं जाहिर किए जा रहे? सरकार अपने पुलिस कर्मियों को अत्याधुनिक हथियार और बुलेटप्रुफ जैकेट क्यों नहीं उपलब्ध करा पाई?

loksabha election banner

लखनऊ के गोमतीनगर स्थित कार्यालय में आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य व उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने सीओ देवेंद्र मिश्रा द्वारा गत 14 मार्च को लिखे उस पत्र का भी जिक्र किया, जिसमें एसएचओ तिवारी और विकास दुबे का सच खोला गया था।

संजय सिंह ने कहा कि पत्र को गंभीरता से लिया गया होता तो गंभीर हादसे को टाला जा सकता था। उन्होंने 60 मुकदमे दर्ज होने के बावजूद दुबे की गिरफ्तारी न होने पर भी प्रश्न किया। उनका कहना था कि दुबे के राजनीतिक रिश्तों को भी उजागर किया जाना चाहिए।

कांग्रेस को झटका : आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य व उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने कांग्रेस के पूर्व प्रदेश मीडिया प्रभारी राजीव बख्शी को समर्थकों सहित आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराकर तगड़ा दिया। प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने दावा किया कि अन्य दलों के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता आम आदमी पार्टी की सदस्यता लेने को उत्सुक है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.