Move to Jagran APP

मॉडर्न बनाए जाएंगे राजकीय कॉलेज, लगेंगी स्मार्ट क्लासेज

बदलेगी व्यवस्था : मंडल स्तर पर एक राजकीय कॉलेज को मॉडल स्कूल बनाने का फैसला। जुबली इंटर कॉलेज बनेगा मॉडल स्‍कूल।

By Anurag GuptaEdited By: Published: Fri, 16 Nov 2018 11:10 AM (IST)Updated: Sat, 17 Nov 2018 08:02 AM (IST)
मॉडर्न बनाए जाएंगे राजकीय कॉलेज, लगेंगी स्मार्ट क्लासेज
मॉडर्न बनाए जाएंगे राजकीय कॉलेज, लगेंगी स्मार्ट क्लासेज

लखनऊ, (संदीप पांडेय)। राजकीय इंटर कॉलेजों का हुलिया बदलेगा। यहां जर्जर भवनों का जहां सुदृढ़ीकरण होगा। वहीं स्मार्ट क्लासेस का निर्माण होगा। छात्रों को कंप्यूटर में दक्ष किया जाएगा। ऐसे में पठन-पाठन में तकनीकी पर जोर दिया जाएगा।  राज्य में करीब 3900 के करीब राजकीय इंटर कॉलेज हैं। वहीं लखनऊ मंडल में दो सौ राजकीय कॉलेज संचालित हैं। इसके अलावा राजधानी के 766 माध्यमिक स्कूलों में से 48 राजकीय इंटर कॉलेज हैं। जर्जर भवन व शिक्षकों के संकट से जूझ रहे इन कॉलेजों के दिन अब बहुरेंगे।

loksabha election banner

सरकार ने प्रथम चरण में मंडल स्तर पर एक राजकीय कॉलेज को मॉडल स्कूल बनाने का फैसला किया है। 18 मंडलों के मुख्यालय पर बनने वाले मॉडल स्कूल में कक्षा छह से 12 तक के छात्रों को आधुनिक तकनीकी से शिक्षा मुहैया कराई जाएगी। यहां का डिजिटल बेस्ड शिक्षण कार्य बड़े प्राइवेट कॉलेज को टक्कर देगा। संयुक्त निदेशक माध्यमिक शिक्षा, षष्ठ मंडल लखनऊ सुरेंद्र तिवारी के मुताबिक हर मंडल में मॉडल स्कूल बनेगा। इसमें शिक्षक-कर्मचारी मानक के अनुसार तैनात किए जाएंगे। विषयवार शिक्षकों का संकट दूर होगा। साथ ही पठन-पाठन में तकनीक का प्रयोग किया जाएगा। इसके लिए लखनऊ मंडल में राजकीय जुबली इंटर कॉलेज को चुना गया है।

कंप्यूटर लैब होगी अपग्रेड

प्रधानाचार्य सर्वदानंद के मुताबिक स्मार्ट क्लासेज नए सत्र से शुरू होंगी। इसके लिए करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये मांगे गए हैं। इस दौरान कंप्यूटर लैब को अपग्रेड किया जाएगा। कंप्यूटर की संख्या 20 से बढ़ाकर सौ की जाएगी। इसमें शिक्षक व छात्र को कंप्यूटर व तकनीक के इस्तेमाल को लेकर प्रशिक्षण दिया जाएगा।

वेबसाइट पर मिलेगा लेक्चर

राजकीय जुबली इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सर्वदानंद के मुताबिक कॉलेज में चार स्मार्ट क्लास बनेंगी। इसमें डीएलपी प्रोजेक्टर, छात्रों को बैठने के लिए मूविंग सीट्स होंगी। साथ ही कक्षाएं ऑडियो-वीडियो तकनीक से लैस होगी। इसमें शिक्षक का लेक्चर आवाज समेत रिकॉर्ड होगा, जिसे कॉलेज की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा। इसके अलावा अनुपस्थित छात्रों को ऑनलाइन होमवर्क भी दिया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.