सरकार ने भी माना बाढ़ से 20 जिलों के 8.73 लाख लोग प्रभावित
प्रदेश में बाढ़ से अब तक 20 जिले प्रभावित हैं और इनमें बाराबंकी, लखीमपुर खीरी, गोंडा, बहराइच, बलरामपुर, अंबेडकरनगर व पीलीभीत में नुकसान अधिक है। कुल 33 व्यक्ति व 14 पशुओं की मौत हो
लखनऊ( जेएनएन)। प्रदेश में बाढ़ से अब तक 20 जिले प्रभावित हैं और इनमें बाराबंकी, लखीमपुर खीरी, गोंडा, बहराइच, बलरामपुर, अंबेडकरनगर व पीलीभीत में नुकसान अधिक है। कुल 33 व्यक्ति व 14 पशुओं की मौत होना सरकार ने स्वीकार किया है।
बिहार में चूहे खाने को मजबूर बाढ़ से घिरे दलित, DM बोले- कोई समस्या नहीं
राहत आयुक्त डीके सिंह के मुताबिक बाढ़ से 1157 ग्राम और 8.73 लाख की आबादी प्रभावित हुई है। इसके अलावा 134 मकान पूर्णत और 101 आंशिक क्षतिग्रस्त हुए। 48 कच्चे मकान एवं 588 झोपडिय़ां नष्ट हुई हैं। बाढ़ से निपटने को 455 चौकियां व 102 राहत शिविर स्थापित किए गए हैं। 146 केंद्रों से राहत सामग्री वितरित की जारी है। शिविरों में शरण लेने वालों की संख्या 9185 है, 14007 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। उन्होंने बताया कि बाढ़ बचाव कार्य के लिए 2010 नाव व 29 मोटर बोट और स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने को 121 टीमें लगी है।
शिवपाल ने ठेकेदारों को बताया लुटेरा और इंजीनियरों को कमीशनखोर
अब तक 78740 व्यक्तियों को चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करायी है। उन्होंने बताया कि अब तक 1870 क्विंटल आटा, 4028 क्विंटल चावल, 358 क्विंटल दाल और 153 क्विंटल आलू वितरित किया जा चुका है। इस के अलावा 1109 लंच पैकेट, 62784 पीने के पानी पाउच और 55034 लीटर मिट्टी का तेल का वितरण किया गया। प्रभावित इलाकों में 97 पशु शिविर व 828471 पशुओं का टीकाकरण किया गया। पशुओं के लिए चारे में लगभग 180 क्विंटल भूसा वितरित किया है। 24 घंटे काम कर रहे बाढ़ नियंत्रण कक्ष का फोन नम्बर- 0522-2237517 व फैक्स 2238084 है।