Move to Jagran APP

LDA ने 75 डुप्लेक्स मकानों की स्वप्निल सौम्य कॉलोनी को किया सील Lucknow News

एलडीए ने की बड़ी कार्रवाई एसजीपीजीआइ के पीछे स्थित 75 डुप्लेक्स मकानों की अवैध कॉलोनी सील की।

By Anurag GuptaEdited By: Published: Fri, 09 Aug 2019 08:33 AM (IST)Updated: Fri, 09 Aug 2019 01:10 PM (IST)
LDA ने 75 डुप्लेक्स मकानों की स्वप्निल सौम्य कॉलोनी को किया सील Lucknow News
LDA ने 75 डुप्लेक्स मकानों की स्वप्निल सौम्य कॉलोनी को किया सील Lucknow News

लखनऊ, जेएनएन। एलडीए ने गुरुवार को एसजीपीजीआइ के पीछे स्थित 75 डुप्लेक्स मकानों की अवैध कॉलोनी सील कर दी। बिजनौर रोड शारदा नगर में ये कार्रवाई की गई है। स्वप्निल सौम्य कॉलोनी के नाम से ये टाउनशिप विकसित की जा रही थी।

loksabha election banner

गांव औरंगाबाद खालसा में भी प्राधिकरण ने सीमा सिटी नाम की अवैध टाउनशिप में कॉमर्शियल निर्माण को सील किया। इसमें भी बड़ी संख्या में मकानों का निर्माण किया गया था। प्राधिकरण के अधिशासी अभियंता कमलजीत सिंह ने बताया कि मौके पर स्वप्निल सौम्य कॉलोनी में करीब 135 मकान बनाए जा रहे हैं। इनमें से नोटिस 75 मकानों को ही नोटिस था, उनको सील कर दिया गया है। संयुक्त सचिव ऋतु सुहास ने बताया कि इस तरह का एक्शन इस पूरे इलाके में लगातार जारी रखा जाएगा।

गोमती नगर में रेस्टोरेंट और कार गैराज सील : एलडीए ने गुरुवार को गोमती नगर में एक रेस्टोरेंट और कार गैरेज को सील कर दिया। इसके अलावा गोमती नगर में एक निर्माणाधीन कांप्लेक्स को भी सील किया गया है। अवर अभियंता नरेंद्र सिंह ने बताया कि सरोज मिश्र पत्नी जीएस मिश्र के भूखंड संख्या-2/16 विनीत खंड गोमती नगर में रेस्टोरेंट का संचालन शुरू किया गया था। कैफे रिवाइंड नाम के इस रेस्टोरेंट को सील कर दिया गया। इसके अलावा टीम ने राजेश यादव पुत्र ग्वारी पुल के बगल, गोमती नगर विस्तार में अवैध रूप से बनाए गए गैराज को भी सील बंद किया। कंचन श्रीवास्तव, मुदित कुमार गुप्ता और महेश कुमार गुप्ता ने गायत्री पुरम और गोमती नगर विस्तार में कांप्लेक्स को भी सील किया गया।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.