Move to Jagran APP

नवंबर में लखनऊ पहुंचेगी 50 पिंक बसें, महिलाओं की सुरक्षा के लिए होंगे बेहतर इंतजाम

दिसंबर से इन बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। इनमें पैनिक बटन, सीसीटीवी कैमरा समेत महिला सुरक्षा से जुड़ी तमाम खूबियां होंगी।

By Anurag GuptaEdited By: Published: Fri, 26 Oct 2018 02:45 PM (IST)Updated: Fri, 26 Oct 2018 02:45 PM (IST)
नवंबर में लखनऊ पहुंचेगी 50 पिंक बसें, महिलाओं की सुरक्षा के लिए होंगे बेहतर इंतजाम
नवंबर में लखनऊ पहुंचेगी 50 पिंक बसें, महिलाओं की सुरक्षा के लिए होंगे बेहतर इंतजाम

लखनऊ(जेएनएन)। परिवहन निगम की बहुप्रतीक्षित महिला बस 'पिंक सेवा' अगले माह के अंत तक आ जाएंगी। पचास बसें खरीदी जा रही हैं। इन पर निर्भया मद से चालीस करोड़ रुपया व्यय किया जा रहा है। प्रदेश के विभिन्न जिलों में चलाई जाने वाली इन बसों में महिला सुरक्षा से जुड़े तमाम पहलुओं पर विशेष ध्यान दिया गया है। 

loksabha election banner

अधिकारियों के मुताबिक, दिसंबर से इन बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। इनमें पैनिक बटन, सीसीटीवी कैमरा समेत महिला सुरक्षा से जुड़ी तमाम खूबियां होंगी।

 ये होंगी खूबियां: 

  • सीट पर पैनिक बटन होगा। 
  • हर बस में होंगे बीस पैनिक बटन।
  • सीसीटीवी कैमरा से युक्त होंगी बसें।
  • मुख्यालय स्थित मॉनीटङ्क्षरग सेंटर, इंटरसेप्टर और यूपी 100 से सीधे जुड़ी होंगी।
  • पूर्णतय: वातानुकूलित होने के साथ ही इनमें महिला कंडक्टर होंगी।
  • बस में सीटिंग व्यवस्था टू-बाई-टू के अनुसार होगी।
  • ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा होगी।

इस तरह होगी मॉनीटरिंग 

विशेष परिस्थितियों में जैसे ही महिला पैनिक बटन का इस्तेमाल होने पर उसका सीधा अलर्ट मुख्यालय में बनाए गए मॉनीटरिंग कक्ष, क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय, क्षेत्रीय डिपो, इंटरसेप्टर तक पहुंच जाएगा। डॉयल 100 से भी इसे जोड़ा जाएगा। अलर्ट मिलते ही इसकी सूचना तत्काल निगम के इंटरसेप्टर और यूपी 100 को तत्काल भेज दी जाएगी। जो इंटरसेप्टर उसके नजदीक होगा वह तत्काल मौके पर पहुंचकर मदद करेगा। 

इन सेवाओं में एकल पुरुष नहीं जा पाएंगे 

पिंक बसों में अकेले पुरुष नहीं जा पाएंगे। महिला सदस्य होने के बाद ही उनका टिकट बनाया जाएगा। इन बसों में रोडवेज की आम सेवाओं की तरह पुरुषों का प्रवेश आसान नहीं होगा। 

क्या कहते हैं अफसर?

उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक पी. गुरुप्रसाद ने बताया कि महिला सुरक्षा से जुड़ी विशेष पिंक सेवाएं नवंबर माह के अंत आ जाएंगी। इस सेवा का प्रोटाटाइप तकनीकी टीम ने देख लिया है। दिसंबर में इन्हें शुरू कर दिया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.