विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

KYC न कराने वाले प्रदेश के 50 लाख LPG उपभोक्ताओं को लगेगा झटका, सिलिंडर सब्सिडी हो सकती है बंद

Published: Sat, 26 Sep 2026 06:45 PM (IST)

KYC For LPG Consumers: पहली अक्टूबर से केवाईसी नहीं कराने वाले पात्र उपभोक्ताओं की सब्सिडी प्रभावित हो सकती है। अभी ...और पढ़ें

अंतिम तिथि का इंतजार करने के बजाय समय रहते केवाईसी करा लें, जिससे सब्सिडी से संबंधित किसी परेशानी से बचा जा सके।

अंतिम तिथि का इंतजार करने के बजाय समय रहते केवाईसी करा लें, जिससे सब्सिडी से संबंधित किसी परेशानी से बचा जा सके।

HighLights

  1. कंपनियों ने केवाईसी पूरी कराने के लिए 30 सितंबर तक समयसीमा की निर्धारित

  2. गैस कंपनियों की ओर से लगातार जागरूक करने के बाद भी उपभोक्ता लापरवाह

जागरण संवाददता, लखनऊ। एलपीजी गैस सिलिंडर पर मिलने वाली सब्सिडी का लाभ लेने वाले प्रदेश के पचास लाख उपभोक्ताओं को केवाईसी न कराना महंगा पड़ सकता है।

इंडियन आयल, हिंदुस्तान पेट्रोलियम (एचपीसीएल) और भारत पेट्रोलियम (बीपीसीएल) के 50 लाख से अधिक उपभोक्ताओं ने अब तक अपनी केवाईसी प्रक्रिया पूरी नहीं कराई है। गैस कंपनियों की ओर से लगातार जागरूक किए जाने के बावजूद बड़ी संख्या में उपभोक्ता इस प्रक्रिया को पूरा करने में रुचि नहीं दिखा रहे हैं।

कंपनियों ने केवाईसी पूरी कराने के लिए 30 सितंबर तक की समयसीमा निर्धारित की है। इसके बाद पहली अक्टूबर से केवाईसी नहीं कराने वाले पात्र उपभोक्ताओं की सब्सिडी प्रभावित हो सकती है। अभी तक कुल एक करोड़, 20 लाख 35 हजार उपभोक्ताओं ने ई-केवाईसी करा ली है। 30 सितंबर तक केवाईसी की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इसके बाद पहली अक्टूबर से केवाईसी नहीं कराने वाले उपभोक्ताओं को सब्सिडी का लाभ नहीं मिलेगा।

मोबाइल एप और गैस एजेंसी से करा सकते हैं प्रक्रिया

उपभोक्ता अपनी संबंधित गैस कंपनी के मोबाइल एप अथवा अधिकृत गैस एजेंसी के माध्यम से केवाईसी प्रक्रिया पूरी कराने की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। प्रक्रिया के दौरान किसी भी तरह की परेशानी होने पर उपभोक्ता अपनी गैस एजेंसी से संपर्क कर सकते हैं। गैस कंपनियों की ओर से उपभोक्ताओं को सलाह दी जा रही है कि अंतिम तिथि का इंतजार करने के बजाय समय रहते केवाईसी करा लें, जिससे सब्सिडी से संबंधित किसी परेशानी से बचा जा सके।

हर हाल में केवाईसी की प्रक्रिया पूरी कर लें

एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर एवं स्टेट हेड, इंडियन ऑयल संजय भंडारी ने कहा कि उपभोक्ताओं से अपील है कि 30 सितंबर के पहले हर हाल में केवाईसी की प्रक्रिया पूरी कर ले ताकि किसी भी परेशानी से बच सके।

सब्सिडी हो सकती है प्रभावित

स्टेट हेड, एचपीसीएल राकेश माहेश्वरी ने बताया कि उपभोक्ताओं को केवाईसी कराने के लिए लगातार जागरूक किया जा रहा है। अभी भी बड़ी संख्या में पात्र उपभोक्ताओं ने केवाईसी नहीं कराया है। 30 सितंबर के बाद गैस सिलेंडर पर मिलने वाली सब्सिडी प्रभावित हो सकती है।

केवाईसी पात्र उपभोक्ताओं के लिए बेहद जरूरी

स्टेट हेड, बीपीसीएल, राकेश कुमार ने बताया कि केवाईसी पात्र उपभोक्ताओं के लिए बेहद जरूरी है। 30 सितंबर तक समय रहते सभी उपभोक्ता केवाईसी अवश्य करवा लें। अन्यथा सब्सिडी प्रभावित हो सकती है।

समय सीमा एक नजर में

केवाईसी कराने की अंतिम तिथि : 30 सितंबर 2026
प्रभावी तिथि : एक अक्टूबर 2026
प्रभावित उपभोक्ता : केवाईसी पूरी नहीं कराने वाले पात्र उपभोक्ता
कंपनियां : केवाईसी न कराने वाले उपभोक्ताओ की संख्या
इंडियन आयल : 27.57 लाख
एचपीसीएल : 06:40 लाख
बीपीसीएल: 15.92 लाख।