CAA Protest in Lucknow: परिवर्तन चौक पर उपद्रव में ढाई करोड़ से अधिक का नुकसान, 46 आरोपियों की सूची तैयार
लखनऊ में 19 दिसंबर को सीएए विरोध प्रदर्शन में हुई हिंसा में 46 आरोपियों को भेजा गया नोटिस है।
लखनऊ, जेएनएन। नागरिकता संशोधन कानून (CAA)के विरोध में राजधानी में 19 दिसंबर को हुए उग्र प्रदर्शन करने वाले 46 उपद्रवियों की जारी की सूची तैयार कर ली गई है। इस सभी उपद्रवियों ने परिवर्तन चौक पर संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया था। तकरीबन दो करोड़ 54 लाख से अधिक रुपये की संपत्ति के नुकसान का आकलन किया गया है। एएसपी पूर्वी सुरेश चंद्र रावत ने प्रशासन को ऐसे 46 उपद्रवियों की सूची सौंप दी है, जिनसे रिकवरी की जाएगी।
हजरतगंज चौराहे पर अचानक पहुंचे सपा कार्यकर्ता
पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ सपा कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को हजरतगंज चौराहे पर प्रर्दशन किया। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को इन हिरासत में लेकर ईको गार्डेन भेज दिया। सपा कार्यकर्ता अचानक चौराहे पर पहुंच गए थे और पुलिस को इसकी भनक भी नहीं लगी थी।
उपद्रवियों की पहचान के लिए लगाई गईं होर्डिंग
एसएसपी कलानिधि नैथानी के मुताबिक उपद्रवियों की पहचान के लिए शहर के विभिन्न हिस्सों में होर्डिंग्स लगाई जा रही हैं। लोगों से उपद्रवियों की पहचान करने की अपील की गई है। राजधानी पुलिस ने गुरुवार को विभिन्न क्षेत्रों में स्थानीय लोगों के साथ बैठक भी की।
35 वाहनों को किया था आग के हवाले
बता दें, राजधानी के चार थाना क्षेत्रों हजरतगंज, कैसरबाग, ठाकुरगंज और हसनगंज में उपद्रवियों ने 19 दिसंबर को तोडफ़ोड़ कर करीब 35 वाहनों को आगे के हवाले कर दिया था। इनमें दोपहिया, ऑटो, कार और ओबी वैन के अलावा एक रोडवेज बस भी थी। इसके अलावा हसनगंज थाना क्षेत्र के मदेयगंज और ठाकुरगंज की सतखंडा चौकी को आग के हवाले कर दिया गया था। अभी तक केवल मदेयगंज में ही तहसील प्रशासन ने करीब 27 लाख रुपये की संपत्ति के नुकसान का आकलन किया गया है। मामले में हजरतगंज पुलिस ने 46 बलवाइयो की सूची तैयार की है। नागरिक संशोधन कानून की आड़ में हिंसा फैलाने वालों से क्षतिपूर्ति की कवायद तेज हो गई है।