नवरात्र पर 3900 गाड़ियां आईं सड़कों पर, एलीट क्लास की 16 इतने में गाड़ियां बिकीं
लखनऊ 85 एजेंसियों से बिकीं 1270 कार और 2630 दोपहिया। महंगी मध्यम वर्ग और हल्की कारें भी लोगों को आई रास। दोपहिया वाहनों की भी रही धूम। मर्सिडीज बीएमडब्ल्यू जगुवार लैंड रोवर ऑडी का भी रहा जलवा।
लखनऊ, जेएनएन। दशहरा तक बिकी गाड़ियों का आंकड़ा बता रहा है कि इस बार एलीट क्लास की गाड़ियों का बाजार भी खूब गर्म रहा। जहां एक करोड़ बीस लाख की मर्सिडीज कार समेत करीब सात गाड़ियां सड़कों पर आईं।
वहीं, बीएमडब्ल्यू की चार गाड़ियां, जगुवार लैंड रोवर की चार कार के अलावा ऑडी ब्रांड की भी धमक दिखी। नवरात्र के समापन पर दशहरा तक कुल 3900 गाड़ियों की बिक्री हुई। 85 एजेंसियों से शहर में 3900 वाहन बेचे गए। इनमें दोपहिया 2630 ओर चार पहिया वाहन 1270 बिके हैं।
करीब 82 करोड़ से अधिक के वाहनों की बिक्री का आंकड़ा दर्ज किया गया है। मिड सिगमेंट के वाहन भी लोगों ने जमकर खरीदे। इनमें सभी नामी-गिरामी ब्रांड शामिल हैं। हुंडई, महेंद्रा, इनोवा, मारुति आदि सिगमेंट की गाड़ियों का बाजार भी खासा गर्म रहा है। नवरात्र पर्व पर औसतन 400 गाड़ियां प्रतिदिन सड़कों पर आई हैं। हुंडई के गुंजित कालरा ने बताया कि बाजार बेहतर रहा। हरीओम शर्मा के मुताबिक दोपहिया वाहनों के सिंगमेंट में उछाल है। वहीं शाहनजफ रोड स्थित शोरूम में एक्टिवा और हांडा बाइक के खरीदारों में ज्यादा उत्साह देखने को मिला।
एलीट सिगमेंट के वाहन जो लोगों को आए पसंद
मर्सिडीज वाहन - 1.20 करोड़ के अलावा दो 70-70 लाख, एक 55 लाख, एक 47, एक 38 और एक 36 लाख की गाड़ी बिकी है।
जगुवार-लैंड रोवर - एक 90 लाख, दो 60-60 लाख एवं एक 61 लाख की गाड़ी खरीदी गई।
बीएमडब्लूय - एक 62 लाख, एक 60 लाख, एक 56 लाख, एक 40 लाख की गाड़ी लोगों ने पसंद की।
ऑडी - वहीं ऑडी के एक 60 लाख की कार बिकी है।
क्या सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी ?
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) सिद्धार्थ यादव के मुताबिक, दस दिन में 16 एलीट वर्ग की गाड़ियां और कुल 3900 वाहन दशहरे तक बिके। करीब 82 करोड़ से अधिक का कारोबार नवरात्र पर्व पर हुआ है।