विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 16, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सांसद डिंपल यादव के बर्थ डे पर काटा गया 39 फुट लंबा केक

By Dharmendra PandeyEdited By:
Published: Sat, 16 Jan 2016 02:17 PM (IST)Updated: Sat, 16 Jan 2016 02:24 PM (IST)

कन्नौज से सांसद तथा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव का 39वां जन्मदिन कल मनाया गया। औरैया के बिधूना ...और पढ़ें

News Article Hero Image

लखनऊ। कन्नौज से सांसद तथा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव का 39वां जन्मदिन कल मनाया गया। औरैया के बिधूना में क्षेत्रीय सांसद डिंपल यादव के 39 वें जन्मदिन पर उत्साही समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने 39 फुट लंबा केक काटकर लोगों में बांटा।

इस अवसर पर समाजवादी पार्टी की योजनाओं का प्रचार भी किया गया। इसके साथ ही सांसद डिंपल यादव को शुभकामना दी गई। डाक बंगला में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष राजवीर ने सपा को नारी हितैषी बताते हुए कार्यक्रम को महिला सशक्तीकरण का स्वरूप देने की कोशिश शुरू की। उन्होंने बताया कि सासंद डिंपल यादव की देश में अलग पहचान है। वह कहीं पर भी किसी की मदद करने को हमेशा तैयार रहती हैं।