Move to Jagran APP

लखनऊ में टोल प्लाजा पर 3400 लोगों ने दिया दोगुना शुल्क, वाहनों की बढ़ती गति

लखनऊ चार हजार वाहनों में लगाया गया फास्टैग। निगोंहा व इंटौजा टोल प्लाजा पर रात 12 बजे के बाद हुई सख्ती । कैश लेन पूरी तरह से खत्म हो जाने के बाद वाहनों की गति प्लाजा पर बढ़नी शुरू हो गई है।

By Divyansh RastogiEdited By: Published: Wed, 17 Feb 2021 11:50 AM (IST)Updated: Wed, 17 Feb 2021 11:50 AM (IST)
लखनऊ में टोल प्लाजा पर 3400 लोगों ने दिया दोगुना शुल्क, वाहनों की बढ़ती गति
लखनऊ: चार हजार वाहनों में लगाया गया फास्टैग। निगोंहा व इंटौजा टोल प्लाजा पर रात 12 बजे के बाद हुई सख्ती।

लखनऊ, जेएनएन। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) की सख्ती के बाद से रात 12 बजे के बाद दोगुना शुल्क टोल प्लाजा पर लिया गया। रायबरेली रोड स्थित निगोंहा व इंटौजा टोल प्लाजा पर कैंप लगाकर चार हजार से अधिक वाहनों में फास्टैग लगाए गए। वहीं 3400 से अधिक वाहनों से दोगुना शुल्क दोनों टोल प्लाजा पर लिया गया। यहां प्राधिकरण द्वारा वाहनों संचालकों को जागरूक करने का काम बदस्तूर जारी है।

loksabha election banner

एनएचएआई के महाप्रबंधक एनएन गिरी ने बताया कि कैश लेन पूरी तरह से खत्म हो जाने के बाद वाहनों की गति प्लाजा पर बढ़नी शुरू हो गई है। वहीं निगोंहा टोल प्लाजा पर प्राधिकरण कर्मियों को स्थानीय पुलिस की भी मदद 15 फरवरी की रात ऐहतियात के तौर पर लेनी पड़ी।

टोल प्लाजा पर दोगुना शुल्क को लेकर प्लाजा पर तैनात कर्मियों से कहासुनी भी हुई। टोल प्रबंधक अनिरुद्ध सिंह ने बातया की सोमवार रात 12 बजे से मंगलवार शाम 5 बजे तक 2000 वाहनों से दोगुना शुल्क वसूला गया। वहीं इंटौजा टोल प्लाजा पर 1400 के आसपास दोगुना शुल्क लिया गया। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.