Move to Jagran APP

भाजपा कार्यसमिति में अटल, जोशी और राजनाथ समेत 34 स्थाई सदस्य

झांसी में होने वाली भाजपा कार्यसमिति की बैठक के पहले प्रदेश अध्यक्ष केशव मौर्य ने बहुप्रतीक्षित कार्यसमिति की 255 सदस्यों की भारी भरकम सूची जारी कर दी।

By Nawal MishraEdited By: Published: Sun, 31 Jul 2016 10:35 PM (IST)Updated: Mon, 01 Aug 2016 10:08 AM (IST)
भाजपा कार्यसमिति में अटल, जोशी और राजनाथ समेत 34 स्थाई सदस्य

लखनऊ (राज्य ब्यूरो)। झांसी में होने वाली भाजपा कार्यसमिति की बैठक के हफ्ते भर पहले प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने बहुप्रतीक्षित कार्यसमिति की 255 सदस्यों की भारी भरकम सूची जारी कर दी। इस सूची में भाजपा के सभी छह क्षेत्रों के नेताओं को शामिल किया गया है। इसके जरिए पार्टी ने जातीय और क्षेत्रीय संतुलन साधने का प्रयास किया है। इसके अलावा स्थायी और विशेष आमंत्रित सदस्यों की भी सूची जारी की गयी है।

loksabha election banner

उत्तर प्रदेश के अन्य समाचार पढऩे के लिए यहां क्लिक करें

प्रदेश कार्यसमिति में पश्चिम क्षेत्र से 42, ब्रज क्षेत्र से 29, कानपुर से 28, अवध से 51, काशी से 68 और गोरखपुर क्षेत्र से 37 सदस्यों को शामिल किया गया है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूर्व अध्यक्ष मुरली मनोहर जोशी, पूर्व अध्यक्ष व गृह मंत्री राजनाथ सिंह, केन्द्रीय मंत्री कलराज मिश्र, उमा भारती, मुख्तार अब्बास नकवी, मनोज सिन्हा, संतोष गंगवार, संजीव बालियान, कृष्णा राज, महेश शर्मा, जनरल वीके सिंह, मेनका गांधी, महेन्द्र पांडेय, कृष्णा राज, योगी आदित्य नाथ, लालजी टंडन समेत सभी पूर्व अध्यक्षों समेत कुल 34 प्रमुख लोगों को स्थायी आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। सभी छह क्षेत्रों से विशेष आमंत्रित सदस्य भी बनाये गये हैं। इनमें ज्यादातर सांसदों और प्रमुख नेताओं को समायोजित किया गया है। विशेष आमंत्रित सदस्यों में पश्चिम क्षेत्र से 11, ब्रज से दस, कानपुर-बुंदेलखंड से 18, अवध से 19, काशी से आठ और गोरखपुर क्षेत्र से 15 सदस्य बनाये गये हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.