Move to Jagran APP

यूपी में चार डीजी समेत 33 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, देखिये पूरी लिस्ट...

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने लखनऊ व नोएडा (गौतमबुद्धनगर) में कमिश्नर प्रणाली लागू करने के साथ चार डीजी समेत 33 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है

By Umesh TiwariEdited By: Published: Mon, 13 Jan 2020 11:14 PM (IST)Updated: Mon, 13 Jan 2020 11:17 PM (IST)
यूपी में चार डीजी समेत 33 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, देखिये पूरी लिस्ट...
यूपी में चार डीजी समेत 33 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, देखिये पूरी लिस्ट...

लखनऊ, जेएनएन। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने लखनऊ व नोएडा (गौतमबुद्धनगर) में कमिश्नर प्रणाली लागू करने के साथ चार डीजी समेत 33 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस आए पूर्व डीजीपी एस जावीद अहमद को डीजी फायर सर्विस बनाया गया है। बीते दिनों डीजी होमगार्ड के पद से हटाए गए जीएल मीणा को डीजी उप्र राज्य मानवाधिकार आयोग बनाया गया है। एडीजी कानपुर जोन व आइजी रेंज मेरठ भी बदल गए हैं।

loksabha election banner

शासन ने लखनऊ व नोएडा (गौतमबुद्धनगर) में कमिश्नर प्रणाली लागू किए जाने के क्रम में एडीजी सुजीत पांडेय व एडीजी आलोक सिंह समेत 23 आइपीएस अधिकारियों की तबादला सूची जारी की है। इनके अलावा 10 अन्य आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। 

इन अफसरों को मिली नई तैनाती

  • नाम : वर्तमान तैनाती : नवीन तैनाती

  1. सुजीत पांडेय : एडीजी प्रयागराज जोन : पुलिस आयुक्त, लखनऊ।
  2. नवीन अरोड़ा : आइजी, संबद्ध डीजीपी मुख्यालय : संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) लखनऊ।
  3. नीलाब्जा चौधरी : आइजी, पीएसी मुख्यालय लखनऊ : संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध व मुख्यालय) लखनऊ।
  4. सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी : संबद्ध डीजीपी मुख्यालय : पुलिस उपायुक्त लखनऊ।
  5. रईस अख्तर : एएसपी पीएसी मुख्यालय : पुलिस उपायुक्त लखनऊ।
  6. चारू निगम : एसपी अभिसूचना लखनऊ : पुलिस उपायुक्त लखनऊ।
  7. दिनेश सिंह : एसपी पावर कारपोरेशन लखनऊ : पुलिस उपायुक्त लखनऊ।
  8. सोमेन वर्मा : एसपी अपराध लखनऊ : पुलिस उपायुक्त लखनऊ।
  9. शालिनी : एसपी यूपी 112 लखनऊ : पुलिस उपायुक्त लखनऊ।
  10. प्रमोद कुमार तिवारी : एसपी रेलवे मुरादाबाद : पुलिस उपायुक्त लखनऊ।
  11. पूजा यादव : एएसपी फतेहपुर : पुलिस उपायुक्त लखनऊ।
  12. अरुण कुमार श्रीवास्तव : एसपी वूमेन पावर लाइन लखनऊ : पुलिस उपायुक्त लखनऊ।
  13. ओम प्रकाश सिंह : सेनानायक 26वीं वाहिनी पीएसी गोरखपुर : पुलिस उपायुक्त लखनऊ।
  14. आलोक सिंह : एडीजी /आइजी मेरठ रेंज : पुलिस आयुक्त गौतमबुद्धनगर।
  15. अखिलेश कुमार : डीआइजी पीएसी मुख्यालय लखनऊ : अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) गौतमबुद्धनगर।
  16. श्रीपर्णा गांगुली : डीआइजी कारागार प्रशासन व सुधार, लखनऊ : अपर पुलिस आयुक्त (अपराध व मुख्यालय) गौतमबुद्धनगर।
  17. नितिन तिवारी : सेनानायक छठवीं वाहिनी पीएसी मेरठ : पुलिस उपायुक्त नोएडा।
  18. हरीश चन्दर : एसपी विशेष जांच लखनऊ : पुलिस उपायुक्त नोएडा।
  19. बृन्दा शुक्ला : संबंद्ध डीजीपी मुख्यालय : पुलिस उपायुक्त नोएडा।
  20. संकल्प शर्मा : एसपी सुरक्षा लखनऊ : पुलिस उपायुक्त नोएडा।
  21. मीनाक्षी कात्यान : एएसपी सुलतानपुर : पुलिस उपायुक्त नोएडा।
  22. राजेश कुमार सिंह : सेनानायक 44वीं वाहिनी पीएसी मेरठ : पुलिस उपायुक्त नोएडा।
  23. राजेश एस : एसपी (प्रशिक्षण व सुरक्षा) लखनऊ : पुलिस उपायुक्त नोएडा।
  24. एस जावीद अहमद : प्रतीक्षारत (केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस) : डीजी फायर सर्विस।
  25. विश्वजीत महापात्रा : डीजी फायर सर्विस, लखनऊ : डीजी रूल्स एंड मैनुअल, लखनऊ।
  26. जीएल मीणा : प्रतीक्षारत : डीजी उप्र राज्य मानवाधिकार आयोग, लखनऊ।
  27. डीएल रत्नम : डीजी उप्र राज्य मानवाधिकार आयोग, लखनऊ : डीजी मानवाधिकार, लखनऊ।
  28. संदीप सालुंके : एडीजी, संबद्ध पुलिस मुख्यालय : एडीजी तकनीकी सेवाएं, लखनऊ।
  29. असीम कुमार अरुण : एडीजी तकनीकी सेवाएं, लखनऊ : एडीजी यूपी 112, लखनऊ।
  30. जय नारायण सिंह : एडीजी/आइजी गोरखपुर रेंज : एडीजी कानपुर जोन।
  31. प्रेम प्रकाश : एडीजी कानपुर जोन : एडीजी प्रयागराज जोन।
  32. प्रवीण कुमार त्रिपाठी : आइजी कानून-व्यवस्था : आइजी मेरठ रेंज।
  33. लव कुमार : डीआइजी कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं, लखनऊ : डीआइजी गोरखपुर रेंज।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.