विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी पुलिस सीधी भर्ती- 2025 का अंतिम परिणाम जारी 32,679 आरक्षियों का चयन; मूल्यांकन में आरएफआईडी तकनीक का इस्तेमाल

Published: Wed, 14 Oct 2026 05:53 PM (IST)

UP Police Constable Recruitment Result: अभ्यर्थी पंजीकरण संख्या और जन्मतिथि के माध्यम से अपना परिणाम देख सकते हैं।

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड 

HighLights

  1. चयनित अभ्यर्थियों की सूची बोर्ड की वेबसाइट पर प्रदर्शित

  2. 28,86,797 अभ्यर्थियों ने किया था आवेदन, अंतिम चयन के लिए 76,184 का था दावा

राज्य ब्यूरो, लखनऊ : उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 का अंतिम चयन परिणाम बुधवार को जारी कर दिया। कुल 32,679 पदों के सापेक्ष चयनित अभ्यर्थियों की सूची बोर्ड की वेबसाइट पर प्रदर्शित की गई है। अभ्यर्थी पंजीकरण संख्या और जन्मतिथि के माध्यम से अपना परिणाम देख सकते हैं।

इस भर्ती के लिए 28,86,797 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। लिखित परीक्षा के बाद अभिलेखों की संवीक्षा एवं शारीरिक मानक परीक्षण (डीवी/पीएसटी) में सफल 76,184 अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) एक से 11 अक्टूबर तक कराई गई थी। दौड़ के मूल्यांकन में आरएफआईडी तकनीक का इस्तेमाल किया गया, जिससे समय की सटीक गणना सुनिश्चित की गई।

तिम चयन लिखित परीक्षा में प्राप्त प्रमाणीकरण अंकों (नार्मलाइज्ड स्कोर) की श्रेष्ठताक्रम सूची और आवेदन पत्र में दी गई वरीयता के आधार पर आरक्षण नियमों के अनुरूप किया गया है। चयनित अभ्यर्थियों में आरक्षी नागरिक पुलिस के 10,469, पीएसी/सशस्त्र पुलिस के 15,131, विशेष सुरक्षा बल के 1,341, महिला बटालियन के 2,282, घुड़सवार पुलिस के 71, जेल वार्डर पुरुष के 3,279 और जेल वार्डर महिला के 106 पद शामिल हैं।

<br/>बोर्ड के अनुसार चयनित अभ्यर्थियों की सूची वेबसाइट पर उपलब्ध है। लिखित परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों का नार्मलाइज्ड स्कोर नवंबर के तीसरे सप्ताह में वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। इसके लिए अलग से सूचना प्रकाशित की जाएगी।