UP News: विकसित यूपी के लिए सुझाव देने में गांव वाले अव्वल, शहरियों को छोड़ा पीछे
लखनऊ से खबर है कि विकसित उत्तर प्रदेश-2047 के लिए बने पोर्टल पर चार दिन में 27551 सुझाव आए। शिक्षा क्षेत्र में सुधार के लिए सबसे अधिक सुझाव मिले हैं। सुझाव देने वालों में गांव के लोग शहर के लोगों से आगे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस पोर्टल को लॉन्च किया था। प्रमुख सचिव के अनुसार फीडबैक में पुरुष और महिलाओं दोनों ने भाग लिया है।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। विकसित उत्तर प्रदेश-2047 विजन डाक्यूमेंट पर जनता का सुझाव लेने के लिए लांच किए गए पोर्टल samarthuttarpradeh.up.gov.in पर रविवार तक महज चार दिनों में ही 27,551 लोगों ने अपने सुझाव दे दिए थे। सबसे अधिक सुझाव शिक्षा क्षेत्र में सुधार को लेकर आए हैं।
सुझाव देने वालों में गांव वाले शहर वालों से बहुत आगे हैं। गौरतलब है कि इस पोर्टल को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को लांच किया था।
प्रमुख सचिव नियोजन आलोक कुमार के मुताबिक रविवार तक पोर्टल पर 27,551 फीडबैक विभाग को मिल गए थे। फीडबैक देने वालों में 18,780 पुरुष तथा 8,459 महिलाएं शामिल हैं।
अन्य 312 लोगों ने भी सुझाव दिए हैं, लेकिन इन लोगं ने अपने नाम नहीं लिखे हैं जिसमें पुरुष हैं अथवा महिला यह स्पष्ट नहीं है। ग्रामीण क्षेत्रों से 22,158 लोगों ने तथा शहरी क्षेत्रों से कुल 5,393 लोगों ने पोर्टल पर अपने सुझाव भेजे हैं।
सबसे अधिक सुझाव शिक्षा क्षेत्र से संबंधित आए हैं। कानपुर देहात, फिरोजाबाद तथा जौनपुर जिले से तीन-तीन हजार से अधिक सुझाव आए हैं।
प्रमुख सचिव ने कहा है कि प्रदेश की आकांक्षाओं के अनुरूप एक समग्र रणनीति तैयार करने में किसानों, युवाओं, महिलाएं, श्रमिकोंं, शिक्षाविदो, उद्यमियों, व्यापारियो, प्रबुद्धजनों तथा मीडिया की भागीदारी महत्वपूर्ण है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।