Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP Voter List: बढ़ गए करीब 26 लाख मतदाता... 15.30 करोड़ हुई कुल संख्या, मंगलवार को होगी अंतिम सूची करेगा प्रकाशित

    By Shobhit Srivastava Edited By: Shoyeb Ahmed
    Updated: Tue, 23 Jan 2024 04:45 AM (IST)

    इस बार प्रदेश में करीब 26 लाख मतदातओं की संख्या बढ़ गई और कुल मतदाताओं की संख्या करीब 15.30 लाख हो गई है। मंगलवार को भारत निर्वाचन आयोग अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशित करेगा। इसके साथ ही जिलों में भी अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी जाएगी और अंतिम मतदाता सूची जारी होने के बाद मतदाता बनाए जाने का काम फिर शुरू हो जाएगा।

    Hero Image
    प्रदेश के मतदाताओं की संख्या करीब 26 लाख बढ़ी (फाइल फोटो)

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ। Voters Increased In UP: इस बार प्रदेश में करीब 26 लाख मतदाता और बढ़ गए हैं। कुल मतदाताओं की संख्या करीब 15.30 लाख हो गई है। भारत निर्वाचन आयोग मंगलवार को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन करेगा इसके साथ ही जिलों में भी अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी जाएगी। अंतिम मतदाता सूची जारी होने के बाद मतदाता बनाए जाने का काम फिर शुरू हो जाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटे भारत निर्वाचन आयोग ने एक जनवरी 2024 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं को मतदाता बनाने के लिए मतदाता सूची का संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान 27 अक्टूबर से शुरू किया था।

    15.30 करोड़ हो सकते हैं मतदाता 

    कई विशेष तिथियों में सभी पोलिंग बूथ पर कैंप लगाकर मतदाता फॉर्म भरवाए गए। मतदाता पुनरीक्षण अभियान से पहले मतदाता सूची में 15.04 करोड़ मतदाता थे।

    मंगलवार को जारी होने वाली अंतिम मतदाता सूची में कुल मतदाताओं की संख्या लगभग 15.30 करोड़ होने की उम्मीद है। प्रदेश में अब 1,62,012 पोलिंग बूथ हो गए हैं। यह बूथ 92 हजार से अधिक पोलिंग स्टेशन में बनाए गए हैं।

    महिला व पुरष का अनुपात सुधरने पर चुनाव आयोग का फोकस

    इस बार प्रदेश में महिला, पुरुष मतदाताओं का अनुपात और सुधरने की उम्मीद है। चुनाव आयोग का इस पर खास फोकस रहा है।

    यही वजह है कि पिछले 10 वर्षों में पुरुषों की तुलना में महिला मतदाताओं की संख्या में इजाफा हो रहा है। पिछले वर्ष मतदाता सूची में एक हजार पुरुषों की तुलना में 867 महिलाएं थीं, इस वर्ष यह अनुपात और सुधरने की उम्मीद है।

    मतदाता बनने के लिए ऑनलाइन कर सकते हैं आवेदन

    अंतिम मतदाता सूची प्रकाशन के बाद भी मतदाता बन सकते हैं। 18 वर्ष से ऊपर के व्यक्ति मतदाता बनने के लिए ऑनलाइन वेबपोर्टल (https://voters.eci.gov.in) पर आवेदन कर सकते हैं।

    नए मतदाता बनने के लिए फॉर्म-छह भरना होगा। मतदाता सूची से नाम कटवाने के लिए फॉर्म-सात व मतदाता सूची में दर्ज त्रुटिपूर्ण नाम सुधारने या फिर पता बदलने के लिए फॉर्म-आठ भरना होगा।