Move to Jagran APP

सीतापुर में पुलिस मुठभेड़ में पकड़ा गया 25 हजार का इनामी बदमाश, पैर में लगी गोली

बिसवां के चंदन महमूदपुर में पुलिस और इनामी बदमाश महेश लोनिया का आमना-सामना हो गया। बदमाश ने फायर की तो पुलिस ने भी मोर्चा संभाला। जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगी। घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

By Vikas MishraEdited By: Published: Sat, 30 Oct 2021 01:22 PM (IST)Updated: Sat, 30 Oct 2021 01:22 PM (IST)
सीतापुर में पुलिस मुठभेड़ में पकड़ा गया 25 हजार का इनामी बदमाश, पैर में लगी गोली
फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगी। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सीतापुर, संवाद सूत्र। बिसवां के चंदन महमूदपुर में पुलिस और इनामी  बदमाश महेश लोनिया का आमना-सामना हो गया। बदमाश ने फायर की तो पुलिस ने भी मोर्चा संभाला। जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगी। घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 25 हजार का इनामिया अभियुक्त महेश पुत्र गोपी निवासी लोनियनपुरवा थाना रेउसा काफी समय से वांछित चल रहा था। पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। कुछ दिन पूर्व बदमाश ने बिसवां थाने के एक पुलिसकर्मी पर भी फायर किया था। शनिवार तड़के पुलिस की बदमाश से मुठभेड़ हो गई। जवाबी फायरिंग में घायल बदमाश का अस्पताल में उपचार चल रहा है। 

loksabha election banner

बिसवां में अभियुुक्त पर चार मुकदमें पुलिस की पकड़ में आए बदमाश महेश पर बिसवां कोतवाली में चार मुकदमें दर्ज हैं। इसके अलावा अन्य थानों को मिलाकर महेश पर 20 से अधिक केस पंजीकृृत हैं। सबसे अधिक केस रेउसा थाने में पंजीकृत बताए जा रहे हैं। बिसवां पुलिस लंबे समय से अभियुुक्त को दबोचने का प्रयास कर रही थी। 

सिपाही पर फायर कर फरार हुआ था बदमाशः कुछ दिन पूर्व इनामी अभियुक्त महेश लोनिया ने बिसवां थाने में तैनात सिपाही समरजीत यादव पर भी फायर किया था। सिपाही को घायल कर अभियुक्त फरार हो गया था। सिपाही पर फायर करने के बाद पुलिस ने उसको दबोचने का जाल बिछाना शुरू किया।

अभियुक्त महेश लोनिया पर बिसवां में चार केस दर्ज हैं। 25 हजार का इनाम भी घोषित था। इसका आपराधिक  भी है। इतिहास चंदन महमूदपुर में मुडभेड़ के बाद इनामिया को गिरफ्तार कर लिया गया। उपचार चल रहा है। - राजीव सिंह, थानाध्यक्ष बिसवां


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.