CAA प्रोटेस्ट के दौरान परिवर्तन चौक पर तोड़फोड़ करने वाले 24 दोषियों से वसूले जाएंगे 70 लाख
रिकवरी का दूसरा आदेश जारी दो दर्जन उपद्रवियों होगी रिकवरी। 69.70 लाख रुपए की रिकवरी के लिए तीस दिन का समय। रिकवरी पर एडीएम कोर्ट में 46 पर थे आरोप।
लखनऊ, जेएनएन। नागरिकता संशोधित कानून के विरोध में लखनऊ में सार्वजनिक और निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले उपद्रवियों पर सख्ती जारी है। प्रशासन ने सोमवार को कैसरबाग थाना क्षेत्र के तहत परिवर्तन चौक पर उपद्रव करने वालों में से 24 को दोषी मानते हुए करीब 70 रुपये की धनराशि वसूली के लिए रिकवरी आदेश जारी कर दिया। तीस दिनों के भीतर आरोपियों को राशि जमा नहीं करने पर संपत्ति कुर्क कर वसूली की जाएगी।
राजधानी में 19 दिसंबर को नागरिकता कानून पर संशोधित बिल पास होने के बाद विरोध प्रदर्शनों के बीच जबर्दस्त ङ्क्षहसा और उपद्रव के दौरान करीब पांच करोड़ रुपये की संपत्ति खाक कर दी गयी थी। ङ्क्षहसा में चार थाना क्षेत्रों हजरतगंज, कैसरबाग, ठाकुरगंज और हसनगंज में करीब 150 को नोटिस जारी किया गया था।
अपर जिला मजिस्ट्रेट पूर्वी केपी सिंह के आदेश में कहा कि वसूली में संयुक्त तथा पृथक देयता सिद्वंात लागू होगा। यानी संपत्ति के नुकसान के लिए प्रत्येक आरोपी अलग-अलग व सभी व्यक्ति संयुक्त रूप से संपूर्ण धनराशि के लिए उत्तरदायी हैं। इसलिए किसी आरोपी से या फिर सभी आरोपियों से संयुक्त रूप से वसूली की जा सकती है।
संशोधित नागरिकता कानून के विरोध में सबसे अधिक ंिहसा कैसरबाग इलाके में परिवर्तन चौक पर ही हुई थी। करीब पांच से सात हजार उपद्रवियों की भीड़ ने रोडवेज बस के अलावा कई ओबी वैन में आग लगा दी थी। इसके अलावा कई दोपहिया वाहनों में आग लगा दी थी। जिला मजिस्ट्रेट अभिषेक प्रकाश का कहना है कि अभी कई मामलों की सुनवाई चल रही है पूरे नुकसान की भरपाई होगी।