236 बीएलओ के खिलाफ होगी एफआइआर-नोटिस, बिना सूचना मतदान बूथ से थे गायब
विशेष पुनरीक्षण अभियान से बिना सूचना गैरहाजिर।
लखनऊ(जागरण)। लोकतंत्र के महापर्व यानी मतदान में भागीदारी करने के लिए वोटर बनना अनिवार्य है। इसके लिए रविवार को बूथों पर मतदाता पुनरीक्षण अभियान चलाया गया, लेकिन अधिकाश बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) की मनमानी व अव्यवस्था के चलते कई केंद्रों पर सन्नाटा रहा। उजरियाव समेत कई मतदान केंद्रों पर ताला लटका रहा। अभियान में बिना सूचना गायब हुए दो सौ से अधिक बीएलओ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी जाएगी। सभी बीएलओ को नोटिस जारी कर सात दिनों के भीतर जवाब मागा गया है। मतदाता सूची के लिए रविवार को साढ़े तीन हजार से अधिक बूथों पर विशेष अभियान सुबह दस बजे से शाम पाच बजे तक चलाया गया था। करीब साढ़े तीन हजार बीएलओ की ड्यूटी लगाई गई थी। जिला उप निर्वाचन अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्ता के मुताबिक, गैरहाजिर बीएलओ को नोटिस जारी की जा रही है। सात दिनों के भीतर जवाब मिलने के बाद अगर वाजिब कारण नहीं मिला तो धारा 33 के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
139 गावों को मिलेंगे 23 लाख:
राजधानी के 139 गावों को विशेष प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। एडीएम प्रशासन श्रीप्रकाश गुप्ता के मुताबिक जिन गावों के खाते में उनके अपने आय से पैसा अर्जित किया उनको प्रोत्साहन राशि दी जा रही है। यह सीधे उनके खातों में स्थानातरित की जाएगी। इस राशि का उपयोग विकास के कामों में कर सकते हैं। राजधानी के 139 गावों को विशेष प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। एडीएम प्रशासन श्रीप्रकाश गुप्ता के मुताबिक जिन गावों के खाते में उनके अपने आय से पैसा अर्जित किया उनको प्रोत्साहन राशि दी जा रही है। यह सीधे उनके खातों में स्थानातरित की जाएगी। इस राशि का उपयोग विकास के कामों में कर सकते हैं।