Move to Jagran APP

राष्ट्रीय युवा उत्सव: लखनऊ में दिखेगा मिनी इंडिया का नजारा, प्रतिभा के उत्सव में दिखेगा एकता का रंग Lucknow News

इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में शुरू होगा राष्ट्रीय युवा उत्सव विभिन्न प्रांतों के लोग लेंगे भाग।

By Anurag GuptaEdited By: Published: Fri, 10 Jan 2020 06:39 PM (IST)Updated: Fri, 10 Jan 2020 06:39 PM (IST)
राष्ट्रीय युवा उत्सव: लखनऊ में दिखेगा मिनी इंडिया का नजारा, प्रतिभा के उत्सव में दिखेगा एकता का रंग Lucknow News
राष्ट्रीय युवा उत्सव: लखनऊ में दिखेगा मिनी इंडिया का नजारा, प्रतिभा के उत्सव में दिखेगा एकता का रंग Lucknow News

लखनऊ, जेएनएन। भारतीय संस्कृति और खानपान को अपने आंचल में समेटे एकता का रंग नवाबी शहर में नजर आएगा। दक्षिण से लेकर उत्तर और पूरब से लेकर पश्चिम तक की संस्कृति, खानपान और भाषा को एक सूत्र में पिरोने के लिए युवा पसीना बहा रहे है। पांच दिनों तक शहर में मिनी इंडिया का नजारा आम होगा। युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल मुख्यालय परिसर में प्रदेशभर के कलाकारों की भाषा भले ही अलग-अलग हो, लेकिन संगीत का रंग उन्हें एक सूत्र में बांध रहा है।

loksabha election banner
एडवेंचर गांव में दिखेगा हॉट बैलून
पुरानी जेल रोड स्थित युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल के मैदान में भी राष्ट्रीय युवा महोत्सव का नजारा आम होगा। यहां एडवेंचर विलेज निर्माण का कार्य शुक्रवार से शुरू हो गया। हॉट बैलून व ट्रैकिंग झूले का निर्माण किया जाएगा। केंद्र सरकार के प्रतिनिधियों ने तैयारियों का जायजा लिया और युवा उत्सव में कोई कमी न रखने के निर्देश दिए। परिसर को फूलों के पौधों से सजाया गया है। 
मथुरा के युवा कलाकार जहां बरसाने की होली के साथ मयूर नृत्य कर रहे हैं, तो सोनभद्र से आए आदिवासी करमा नृत्य कर रहे हैं। उप निदेशक सीपी सिंह ने बताया कि अजातशत्रु शाही, मेघना सोनकर शिल्पी पांडेय, रविकांत व पूनम विश्नोई के साथ ही केवल कुमार, अशोक बनर्जी, उर्मिला पांडेय व नवीन मिश्रा कलाकारों की प्रतिभा को निखार रहे हैं। अव्वल कलाकरों की रिहर्सल में उनकी भागीदारी से युवाओं के अंदर प्रतिभा का निखार आ रहा है। कलाकारों ने बताया कि सभी गुरुओं के सानिध्य में बहुत कुछ सीखने को मिल रहा है। 

इन विधाओं में प्रतिभाग दिखाएंगे युवा
  • कथक-अपराजिता पटेल
  • भरतनाट्यम-स्मृति यादव
  • कुचीपुड़ी-सृष्टि यादव
  • एक्सटेंपोर-शारिक शवाब जैदी
  • लोकनृत्य-हिना मौर्या, अवंतिका दुबे, पवन कुमार, शुभम यादव, प्रिंस कुमार, विवेक मौर्या, सचिन कुमार,खुशी साही, प्रतिभा गौड़, दिव्या निषाद, श्रेया राव, मुस्कान राव, नित्या यादव, निखिल यादव, गौरव कुमार, बृजेश, अरविंद यादव, सत्यम कुमार, गुलशन कुमार व विजय वीर विक्रम।
  • एकांकी-तनिशा, आशीष,दिलीप, तृप्ति अवस्थी, हिना, शिवानी, सालिहा, जूही, छाया शुक्ला व उपास्या श्रीवास्तव।
  • एकल शास्त्रीय गायन-आदर्श कुमार
  • बांसुरी वादन-राहुल त्रिपाठी
  • मृंदगम-विमर्श मालवीय
  • तबला वादन-सूरज मिश्रा
  • हरमोनियम-श्रीकांत मिश्रा
  • गिटार वादन-यश पांडेय
  • सितार वादन-वृंदा अग्नि
  • लोकगीत:दिवाकर मिश्रा, ऋषिकेश मिश्रा, मनीष मिश्रा, आलोक कुमार मिश्रा, अंबर मिश्रा, आशीष कुमार, विजय प्रताप,रंजीत कुमार व रजनीश।
  • मार्शल ऑर्ट-अंगद गौतम, जय ङ्क्षहद, मो.मुस्तफा, मो.हाशिम, आंचल विश्वकर्मा, शिवम सोनकर, अखिल विश्वकर्मा, साक्षा त्रिपाठी, मो.शादाब, अर्चिता जोशी।
  • मणिपुरी-मनस्वी
 
कल से शुरू होंगे आयोजन
राजधानी में पहली बार 12 से 16 जनवरी के बीच राष्ट्रीय युवा उत्सव होगा, जिसमें देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश के युवा कलाकार हिस्सा लेंगे। 12 जनवरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में उद्घाटन और राज्यपाल आनंदी बेन पटेल 16 जनवरी को समापन करेंगी। 13 से 15 के बीच युवा प्रतियोगिताएं होंगी। 28 राज्यों और नौ केंद्र शासित प्रदेशों से छह हजार युवा प्रतिभागी प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। प्रदेश के 28 युवा कलाकारों को भी आमंत्रित किया गया है जो पिछले 22 वर्षों से आयोजित हो रही राष्ट्रीय युवा उत्सव के विजेता रहे हैं। 
कहां होंगी प्रतियोगिताएं
वन एक्ट प्ले-बाबू बनारसी दास सभागार। 
लोकनृत्य, लोकगीत व एल्यूकेशन- मार्स हॉल इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान।
वीणा, तबला, सितार, बांसुरी, मृदंगम, गिटार की प्रतियोगिताएं राज्य मानव अधिकार प्रेक्षागृह। 
कथक, ओडिसी, कुचीपुड़ी, भरत नाट्यम, शास्त्रीय गायन, हारमोनियम लाइट की प्रतियोगिताएं इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में होंगी। 

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.