Move to Jagran APP

अलीगढ़ के राजा महेन्द्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय को अखिलेश यादव ने बताया भाजपा का ढोंग

Samajwadi Party President Akhilesh Yadav अखिलेश यादव ने कहा कि आजीवन साम्प्रदायिकता और संकीर्ण राजनीति के विरोधी रहे व भाजपा के पूर्वगामियों की जमानत जब्त कराने वाले राजा महेन्द्र प्रताप सिंह जी के नाम पर नया विश्वविद्यालय बनाना भाजपाई ढोंग है।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Tue, 14 Sep 2021 11:35 AM (IST)Updated: Tue, 14 Sep 2021 04:19 PM (IST)
अलीगढ़ के राजा महेन्द्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय को अखिलेश यादव ने बताया भाजपा का ढोंग
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव

लखनऊ, जेएनएन। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को अलीगढ़ में जिस राजा महेन्द्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय का शिलान्यास करने जा रहे हैं, उसको समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भाजपा का ढोंग बता रहे हैं। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी के काम को लेकर तंज किया है।

loksabha election banner

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने भाजपा की बदलती विचारधारा पर भी हमला बोला है। अखिलेश यादव ने मंगलवार को ट्वीट किया है। अखिलेश यादव ने कहा कि आजीवन साम्प्रदायिकता और संकीर्ण राजनीति के विरोधी रहे व भाजपा के पूर्वगामियों की जमानत जब्त कराने वाले राजा महेन्द्र प्रताप सिंह जी के नाम पर नया विश्वविद्यालय बनाना भाजपाई ढोंग है।

अचानक भाजपा का यह कदम समझ से परे है। अखिलेश यादव ने कहा कि उनकी सरकार के कार्यकाल में मथुरा के वृंदावन में स्थापित गुरुकुल विश्वविद्यालय, वृंदावन को भाजपा सरकार ने नकली विश्वविद्यालय घोषित करके उनका अपमान किया है। यह तो उनका पुराना फलसफा है कि भाजपा का सारा काम अच्छा और अन्य का सारा अच्छा काम भी बेकार। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.