Move to Jagran APP

Kalyan Singh: कल्याण सिंह की अस्थियों का विसर्जन एक के बाद वाराणसी तथा अयोध्या में, अलीगढ़ में श्रद्धांजलि सभा

Immersion of Kalyan Singh Ashes पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का शनिवार लखनऊ में निधन होने के बाद सोमवार को बुलंदशहर के नरौरा में गंगा नदी के तट पर उनकी अत्येष्टि की गई। कल्याण सिंह की अस्थि 27 अगस्त को बुलंदशहर के नरौरा में बांशी घाट अंत्येष्टि स्थल से उठाया जाएगा।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Tue, 24 Aug 2021 09:09 PM (IST)Updated: Wed, 25 Aug 2021 07:20 AM (IST)
Kalyan Singh: कल्याण सिंह की अस्थियों का विसर्जन एक के बाद वाराणसी तथा अयोध्या में, अलीगढ़ में श्रद्धांजलि सभा
पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की अस्थि का विसर्जन का कार्यक्रम एक सितंबर के बाद होगा।

लखनऊ, जेएनएन। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री तथा भारतीय राजनीति में दृढ़ता, पारदर्शिता, आर्दश व मूल्य के प्रतिबिंब स्वर्गीय कल्याण सिंह की अस्थियों को वाराणसी में गंगा नदी तथा अयोध्या में सरयू नदी में विसर्जित किया जाएगा। अस्थि विसर्जन का कार्यक्रम एक सितंबर के बाद शुरू होगा।

loksabha election banner

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का बीते शनिवार लखनऊ में निधन होने के बाद सोमवार को बुलंदशहर के नरौरा में गंगा नदी के तट पर उनकी अत्येष्टि की गई। अलीगढ़ के अतरौली में जन्मे कल्याण सिंह की अस्थि 27 अगस्त को बुलंदशहर के नरौरा में बांशी घाट अंत्येष्टि स्थल से उठाया जाएगा। उसी दिन नरौरा में उनकी अस्थि का विसर्जन किया जाएगा। इसके बाद एक सितंबर को उनकी कर्मस्थली केएमवी इंटर कालेज, अतरौली में त्रयोदशी भोज का कार्यक्रम होगा।

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की अस्थि का विसर्जन का कार्यक्रम एक सितंबर के बाद होगा। सबसे पहले वाराणसी में उनकी अस्थियों को गंगा नदी में प्रवाहित किया जाएगा। इसके बाद रामनगरी अयोध्या में सरयू नदी में कल्याण सिंह की अस्थियों को विसर्जित करने का कार्यक्रम रखा गया है।

उनके पुत्र एटा से भारतीय जनता पार्टी के सांसद राजवीर सिंह उर्फ राजू भैया ने बताया कि कल्याण सिंह का अस्थि विसर्जन नरौरा के साथ ही काशी की गंगा और अयोध्या की सरयू नदी में किया जाएगा। उनकी त्रयोदशी और श्रद्धांजलि सभा अलीगढ़ में एक सितंबर को आयोजित होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.