Move to Jagran APP

COVID Sunday Lockdown in UP: प्रदेश में संडे लॉकडाउन में लोग घरों में, सड़कों पर पसरा सन्नाटा

COVID Sunday Lockdown in UPलखनऊ के साथ ही वाराणसी प्रयागराज मेरठ कानपुर बरेली मुरादाबाद गौतमबुद्धनगर झांसी गाजियाबाद के साथ सभी नगर तथा ग्रामीण क्षेत्रों में सन्नाटा पसरा है। मास्क न लगाने पर लोगों के खिलाफ पुलिस जुर्माना वसूलने की भी कार्रवाई कर रही है।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Sun, 18 Apr 2021 12:24 PM (IST)Updated: Sun, 18 Apr 2021 12:42 PM (IST)
COVID Sunday Lockdown in UP: प्रदेश में संडे लॉकडाउन में लोग घरों में, सड़कों पर पसरा सन्नाटा
लखनऊ का दिल कहे जाने वाले हजरतगंज में सन्नाटा पसरा

लखनऊ, जेएनएन। कोरोना वायरस संक्रमण की सेकेंड स्ट्रीम के बेहद घातक होने के कारण उत्तर प्रदेश में अब हर रविवार को सम्पूर्ण लॉकडाउन के दौरान आज प्रदेश के शहरी के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी सन्नाटा पसरा है। सड़कों पर बेवजह निकलने वालों के साथ पुलिस सख्ती कर रही है। इस दौरान बैरिकेटिंग कर चेकिंग अभियान भी चलाया जा रहा है। बेवजह सड़कों सड़कों पर निकले लोगों की चेकिंग हो रही है। मास्क न लगाने पर लोगों के खिलाफ पुलिस जुर्माना वसूलने की भी कार्रवाई कर रही है।

loksabha election banner

लखनऊ के साथ ही वाराणसी, प्रयागराज, मेरठ, कानपुर, बरेली, मुरादाबाद, गौतमबुद्धनगर, झांसी, गाजियाबाद के साथ सभी नगर तथा ग्रामीण क्षेत्रों में सन्नाटा पसरा है। प्रदेश में जहां पर एनडीए परीक्षा के केंद्र हैं, वहां पर भी सख्त चेकिंग की जा रही है। पुलिसकर्मी वाहनों की जांच कर रहे हैं।

लखनऊ का दिल कहे जाने वाले हजरतगंज में सन्नाटा पसरा है। यहां पर तीन दिन पहले से ही दुकानदारों ने बंदी कर रखी थी। लखनऊ में आज तो चौराहों-गलियों में सन्नाटा पसरा दिखाई दिया। हर जगह पुलिस के जवान मुस्तैद हैं। लखनऊ नगर निगम की टीम ने अभी तक चार लाख से ज्यादा घरों में सैनिटाइजेशन किया है। अभियान अगले 3 दिन तक कि पूरे शहर में जारी रहेगा। पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर ने बताया कि लखनऊ में संडे लॉकडाउन का पूरा अनुपालन कराया जा रहा है।

विभिन्न चौराहों और प्रमुख मार्केट में पुलिस को तैनात कर दिया गया है। स्थानीय थाने को निर्देशित किया गया किसी भी तरीके का संडे लॉकडाउन का उल्लंघन न होने पाए। नगर आयुक्त अजय द्विवेदी के अनुसार लखनऊ में तीन दिनों तक सैनिटाइजेशन का विशेष अभियान चलाया जाएगा। पहली पाली में सुबह 8 बजे से, दूसरी पाली में दोपहर 3 बजे और तीसरी पाली में नाईट कफ्र्यू में सैनिटाइजेशन होगा। इसमें 200 श्रमिकों को लगाया गया है।

उत्तर प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने रविवार को लॉकडाउन लागू किया है। इस दौरान हर तरफ सन्नाटा पसरा है। लोग जरूरी सामान लेने के लिए अपने घरों से बाहर निकले हैं। कानपुर में भी बेहद व्यस्त रहने वाले घंटाघर, नरौना तथा बड़ा चौराहा पर भी सन्नाटा है। यहां दिन-रात अति व्यस्त रहने वाले घंटाघर चौराहे पर पहले साप्ताहिक लॉकडाउन पर सुबह से ही सन्नाटा पसरा है।

कानपुर में भी सैनिटाइजेशन का काम होगा। कानपुर में सड़कें सूनी हैं। यहां पर नगर निगम ने लॉकडाउन के दौरान सैनिटाइजेशन को लेकर बड़ी तैयारी की है। रविवार को शहर में बड़े स्तर पर सैनिटाइजेशन का काम किया जाएगा।

लॉकडाउन के कारण आज वाराणसी के रथयात्रा चौराहे पर खामोशी है, जबकि दशाश्वमेध घाट मार्ग भी सूना सा पड़ा है। अलीगढ़ के क्वार्सी चौराहे पर भी आज जरा सी भी चहल-पहल नहीं है। पीतलनगरी मुरादाबाद में बेहद व्यस्त रहने वाली कांठ रोड पर एक-दो को छोड़कर कोई वाहन नहीं दिख रहा है। मेरठ में साप्ताहिक लाकडाउन के दौरान बंद के दौरान औघडऩाथ मंदिर की सफाई की गई है।

प्रयागराज में भी लाकडाउन के कारण सड़कें वीरान हैं। सिर्फ वही लोग घर से निकल रहे हैं, जिनको बेहद जरूरी काम है। प्रतापगढ़ में सोमवार को पंचायत चुनाव के लिए मतदान है, वहां पोलिंग पाॢटयां बूथों पर रवानगी के लिए पहुंच रही हैं। इसके अलावा आमतौर पर सड़कों पर सन्नाटा है। कौशांबी में भी यही आलम है। यहां पर मुख्य सड़कों पर सन्नाटा पसरा है। जीटी रोड होने के कारण बीच-बीच में कुछ वाहन जरूर आ जा रहे हैं। यहां पर जानसेनगंज चौराहेे पर पुलिस ड्रोन से नजर रख रही है। यहां पर झूंसी में वाराणसी मार्ग पर सन्नाटा पसरा है।

झांसी में लाकडाउन के दौरान नगर निगम ने सैनिटाइजेशन अभियान चलाया जा रहा है। सड़कों पर आज सन्नाटा है। यहां पर नगर निगम हर दो दिन में महानगर के अलग-अलग हिस्सों में सैनिटाइजेशन का यह अभियान चलायेगा।

सरकार का चेन तोडऩे का अभियान: कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के बीच वायरस के संक्रमण की चेन को तोडऩे के लिए उत्तर प्रदेश में आज पूरी तरह से लॉकडाउन है। प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने 15 मई तक हर रविवार को लॉकडाउन लगाने का ऐलान किया था।

क्या खुला रहेगा और कहां रहेगी पाबंदी

-पेट्रोल पंप, एलपीजी, सीएनजी, खुदरा और भंडारण आउटलेट खुले रहेंगे।

-मेडिकल स्टोर, किराना की दुकान, दूध-सब्जी की दुकानें छोड़कर सभी दुकानें बंद रहेंगी।

-रेस्टोरेंट से सिर्फ होम डिलीवरी होगी।

-दूसरे राज्यों से लोग आ-जा सकेंगे।

-प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडियाकर्मी वैध आइडी कार्ड के साथ आ-जा सकेंगे।

-गर्भवती व रोगियों को इलाज की सेवाएं प्राप्त करने की अनुमति रहेगी।

-ऑटो रिक्शा, टेंपो, ई रिक्शा आदि पब्लिक ट्रांसपोर्ट का संचालन बंद रहेगा।

-पंचायत चुनाव से जुड़ी पोलिंग पाॢटयां, स्वास्थ्य सेवाओं, सफाई आदि से जुड़े कॢमयों को आवागमन की अनुमति रहेगी।

-सभी बाजार, व्यवसायिक प्रतिष्ठान, कार्यालय बंद रहेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.