Move to Jagran APP

COVID-19 Second Strain in UP: उत्तर प्रदेश में कोरोना का कहर, बीते 24 घंटे में 120 की मौत; 27357 नए संक्रमित

COVID-19 Second Strain in UP बीते 24 घंटे में 120 लोगों की संक्रमण के कारण मौत हो गई जबकि 27357 नए संक्रमित मिलने से प्रदेश में एक्टिव केस की संख्या में इजाफा होता जा रहा है। डेढ़ लाख एक्टिव केस में से करीब 75 प्रतिशत लोग होम आइसोलेशन में हैं।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Sat, 17 Apr 2021 05:32 PM (IST)Updated: Sat, 17 Apr 2021 08:27 PM (IST)
COVID-19 Second Strain in UP: उत्तर प्रदेश में कोरोना का कहर, बीते 24 घंटे में 120 की मौत; 27357 नए संक्रमित
प्रदेश में लगातार जांच का दायरा भी बढ़ा

लखनऊ, जेएनएन। उत्तर प्रदेश पर कोरोना का कहर बढ़ता ही जा रहा है। नए संक्रमित मरीजों का रिकार्ड तो पहले ही टूट चुका था। शनिवार को हुई मौतों ने कोरोना की दस्तक से लेकर अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा छू लिया। लखनऊ में सर्वाधिक 36 के साथ पूरे प्रदेश में चौबीस घंटे में 120 मरीजों की जान कोरोना संक्रमण ने ले ली। दूसरी लहर के कहर का अंदाजा इससे भी लगाया जा सकता है कि अब एक दिन में संक्रमितों की संख्या 25-27 हजार से नीचे ही नहीं आ रही।

loksabha election banner

सबसे बड़ी आबादी वाले उत्तर प्रदेश ने कोरोना महामारी के बीते एक वर्ष में खुद को काफी संभाला, लेकिन इस बार हालात बेकाबू होते नजर आ रहे हैं। सरकार ने नाइट कफ्यूZ और साप्ताहिक बंदी जैसे कदम उठाए हैं। मास्क पर जुर्माने की सख्ती बढ़ा दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार हालात की समीक्षा कर रहे हैं। इसके बावजूद न तो संक्रमण की रफ्तार नियंत्रण में आ रही है और न ही मौत का झपट्टा कमजोर हो रहा। बीते चौबीस घंटे में प्रदेश भर में 27357 नए कोरोना पॉजिटिव रोगी मिले। इसके साथ ही एक्टिव केस की संख्या 170059 पर पहुंच गई। अधिक संक्रमण और मौत के मामले में राजधानी लखनऊ सबसे आगे है। यहां सर्वाधिक 5913 मरीज पाए गए। यहां हुई 36 मौतों के साथ प्रदेश में चौबीस घंटे में कुल मौत का आंकड़ा 120 पहुंच गया। कानपुर नगर की स्थिति भी बहुत खराब है। वहां भी एक दिन में 15 संक्रमित मरीजों की जान चली गई। उल्लेखनीय है कि इससे पहले 15 सितंबर, 2020 को 113 मरीजों की मौत एक दिन में हुई थी। वही अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा था। अब यह रिकार्ड टूट चुका है।

अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि बीते चौबीस घंटे में 215790 मरीजों के नमूनों की जांच की गई। अब तक कुल 38029865 लाेगों की जांच की जा चुकी है। अब एक्टिव केस कुल 170059 हैं। इनमें 86959 मरीज होम आइसोलेशन में हैं, जबकि 7831 को एक दिन में अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। इसी तरह टीकाकरण भी तेजी से चल रहा है। अब तक 8997344 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज दी गई। पहली डोज लेने वालों में से 1564777 लोगों को दूसरी डोज दी चुकी है। कुल 10562121 लोगों को टीका लगाया जा चुका है।

चौबीस घंटे में सर्वाधिक पॉजिटिव केस वाले जिले

  • जिले- केस
  • लखनऊ- 5913
  • प्रयागराज- 1977
  • कानपुर नगर- 1826
  • वाराणसी- 1664
  • मेरठ- 748
  • गोरखपुर- 723
  • झांसी- 703
  • मुरादाबाद- 663
  • बरेली- 577
  • बलिया- 508

कोरोना मीटर

  • चौबीस घंटे में नए केस- 27357
  • मौत- 120
  • डिस्चार्ज- 7831

 अवनीश अवस्थी ने किया निरीक्षण: लखनऊ में अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने अस्पतालों का निरीक्षण किया है। उन्होंने इंटीग्रल, एरा व टीएस मिश्रा मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया। उनके साथ प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा व लखनऊ के पुलिस कमिश्नर भी थे। उन्होंने टीम के साथ मेडिकल कॉलेजों की निरीक्षण कर व्यवस्था देखी।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.