Move to Jagran APP

UP पंचायत चुनाव में ग्लैमर: हाथरस में हरियाणवी सिंगर सपना चौधरी ने किया प्रचार, जेठानी के सामने देवरानी

Glamour in UP Panchayat Election 2021 हाथरस के कद्दावर नेता रामवीर उपाध्याय की पत्नी सीमा उपाध्याय वार्ड नम्बर 14 से चुनाव चिन्ह छड़ी के साथ मैदान में हैं तो रामवीर के छोटे भाई पूर्व विधायक मुकुल उपाध्याय की पत्नी ऋतु उपाध्याय गिटार चुनाव चिन्ह के साथ उनके सामने हैं।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Tue, 13 Apr 2021 04:24 PM (IST)Updated: Tue, 13 Apr 2021 04:24 PM (IST)
UP पंचायत चुनाव में ग्लैमर: हाथरस में हरियाणवी सिंगर सपना चौधरी ने किया प्रचार, जेठानी के सामने देवरानी
हरियाणवी सिंगर व डांसर सपना चौधरी ने रोड शो किया।

लखनऊ, जेएनएन। प्रदेश में पंचायत चुनाव यानी गांव की सरकार बनाने का चुनाव भी सत्ता का सेमीफाइनल माना जा रहा है। विधानसभा चुनाव 2022 से पहले होने वाले इस चुनाव में 15 अप्रैल को पहले चरण का मतदान होना है। इसमें जीत दर्ज करने के लिए प्रत्याशी एड़ी-चोटी का जोर लगा रहे हैं। हाथरस में तो मामला बेहद रोमांचक है। यहां पर बहुजन समाज पार्टी के कद्दावर नेता रामवीर उपाध्याय की पत्नी पूर्व सांसद सीमा उपाध्याय के सामने उनकी सगी देवरानी ऋतु उपाध्याय भाजपा प्रत्याशी के रूप में हैं।

loksabha election banner

हाथरस के कद्दावर नेता रामवीर उपाध्याय की पत्नी सीमा उपाध्याय वार्ड नम्बर 14 से चुनाव चिन्ह छड़ी के साथ मैदान में हैं तो रामवीर के सगे छोटे भाई पूर्व विधायक व एमएलसी मुकुल उपाध्याय की पत्नी ऋतु उपाध्याय गिटार चुनाव चिन्ह के साथ उनके सामने हैं। इतना ही नहीं रामवीर उपाध्याय के समर्थन से विनोद उपाध्याय वार्ड नम्बर 16 से और श्रीमती सरोज उपाध्याय वार्ड नम्बर 20 से मैदान में हैं। यहां पर 15 अप्रैल को मतदान होना है।

भाजपा के टिकट पर चुनाव में उतरने वाली ऋतु उपाध्याय के समर्थन में मंगलवार को हरियाणवी सिंगर व डांसर सपना चौधरी ने रोड शो किया। भाजपा में शामिल हो चुकी सपना चौधरी ने हाथरस में भाजपा प्रत्याशी ऋतु उपाध्याय के समर्थन में चुनाव-प्रचार किया। इस दौरान सपना चौधरी ने डांस करके लोगों से ऋतु उपाध्याय को वोट देने की अपील की। सपना चौधरी ने गाना गाकर लोगों का उत्साह वर्धन किया। सपना चौधरी इस वार्ड के भाजपा नेताओं संग प्रचार में शामिल हुई। यहां पर आगमन की सूचना खुद सपना चौधरी ने वीडियो में दी गई थी। यह सोमवार को वायरल भी हुई थी।

हाथरस जिला पंचायत चुनाव में पहले चरण में मतदान होना है. 15 अप्रैल को जनपद में मतदाता मतदान करेंगे. सभी उम्मीदवारों ने आखिरी के दो दिनों में जीत पक्की करने के लिए अपनी जान झोंक दी है। यहां जिला पंचायत के बार्ड नंबर 14 से जनपद के उपाध्याय परिवार के वर्चस्व की लड़ाई चल रही है। यहां पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय की पत्नी पूर्व सांसद सीमा उपाध्याय और पूर्व विधायक व पूर्व एमएलसी मुकुल उपाध्याय की पत्नी ऋतु उपाध्याय एक दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ रही हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.