Move to Jagran APP

Ayodhya Ram Temple: कांग्रेस नेता संजय निरुपम व प्रख्यात गायक सोनू निगम ने किया रामलला का दर्शन

Ayodhya Ram Temple कांग्रेस नेता संजय निरुपम और फिल्म निर्माता संदीप सिंह के साथ गायक सोनू निगम पहुंचे रामनगरी अयोध्या। रामलला व बजरंगबली का दर्शन-पूजन किया। सोनू निगम ने रामलला के समक्ष गुनगुनाया मुझे अपनी शरण में ले लो राम

By Divyansh RastogiEdited By: Published: Mon, 25 Jan 2021 12:39 AM (IST)Updated: Mon, 25 Jan 2021 11:05 AM (IST)
Ayodhya Ram Temple: कांग्रेस नेता संजय निरुपम व प्रख्यात गायक सोनू निगम ने किया रामलला का दर्शन
Ayodhya Ram Temple: कांग्रेस नेता संजय निरुपम और फिल्म निर्माता संदीप सिंह के साथ गायक सोनू निगम पहुंचे रामनगरी अयोध्या।

अयोध्या, जेएनएन। Ayodhya Ram Temple: कांग्रेस नेता संजय निरुपम और फिल्म निर्माता संदीप सिंह के साथ प्रख्यात गायक सोनू निगम रविवार को अयोध्या पहुंचे। दोनों ने रामलला व बजरंगबली का दर्शन-पूजन किया। राम जन्मभूमि में विराजमान रामलला की आरती में भी शामिल हुए। इस दौरान गायक सोनू निगम ने कहा कि अयोध्या भारत का हृदय है। आरती के उपरांत उन्होंने रामलला के समक्ष मुझे अपनी शरण में ले-लो राम की धुन भी प्रस्तुत की। 

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि वर्षों से अयोध्या आने की इच्छा थी, जो आज पूरी हुई है। सनातम धर्म में अयोध्या आस्था की सबसे बड़ी जगह है। अयोध्या में रामलला का भव्य मंदिर भारत की गरिमा होगी। उन्होंने राममंदिर के निर्माण में अपने हाथों से ईंट रखने इच्छा भी जताई।

वहीं, दूसरी ओर यूपी दिवस में दिल्ली, मुंबई व कोलकाता के पत्रकारों की टीम ने अयोध्या में दर्शन पूजन किया। सआदतगंज स्थित एक होटल में जिलाधिकारी अनुज झा ने पत्रकारों से रामनगरी में चल रहे कार्यों से जुड़े सवालों का जवाब दिया। इस मौके पर उपनिदेशक सूचना मुरलीधर सिंह भी मौजूद थे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.