Move to Jagran APP

UP Weather Forecast: उत्तर प्रदेश में पूर्वी हवाओं ने बढ़ाई ठंड, मुरादाबाद में दृश्यता कम; लखनऊ में सूर्य देवता ने दिए दर्शन

UP Weather Forecast उत्तर प्रदेश में घने कोहरे के कारण मुरादाबाद में दृश्यता कम हो गई है।गोरखपुर में सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा। लखनऊ में सुबह करीब आठ बजे सूर्य देवता ने दर्शन दिए। पूर्वी हवाओं ने लोगों को ठंडी का अहसास कराया।

By Divyansh RastogiEdited By: Published: Mon, 18 Jan 2021 08:59 AM (IST)Updated: Mon, 18 Jan 2021 08:59 AM (IST)
UP Weather Forecast: उत्तर प्रदेश में पूर्वी हवाओं ने बढ़ाई ठंड, मुरादाबाद में दृश्यता कम; लखनऊ में सूर्य देवता ने दिए दर्शन
उत्तर प्रदेश में घने कोहरे के कारण मुरादाबाद में दृश्यता कम हो गई है।

लखनऊ, जेएनएन। UP Weather Forecast: उत्‍तर प्रदेश में सोमवार के दिन की शुरूआत सुबह घने कोहरे व शीत लहर से हुई। घने कोहरे के कारण मुरादाबाद में दृश्यता कम हो गई। उधर, गोरखपुर में सुबह घना कोहरा छाया रहा। भारत के मौसम विभाग (आइएमडी) के अनुसार वर्तमान तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस रहा। वही, राजधानी में भोर में कोहरा छाया रहा व सुबह करीब आठ बजे सूर्य देवता ने दर्शन दिए। लेकिन पूर्वी हवाओं ने लोगों को ठंडी का अहसास कराया। उधर, हाल प्रयागराज में भी दिखाई दिया। यहां एक ऑटोरिक्शा चालक ने कहा कि दृश्यता कम है और वाहन चलाते समय हमारे हाथ कांपते हैं, लेकिन हमें रोजी-रोटी कमाने के लिए कुछ करना होगा। दो दिन बाद फिर बदलेगा मौसम...

loksabha election banner

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक जेपी गुप्ता बताते हैं कि दो दिन के बाद मौसम एक बार फिर बदलेगा। पहाड़ी इलाकों से आने वाली उत्तर पश्चिमी हवाएं गलन बढ़ाएंगी। हालांकि, शीतलहर जैसी स्थिति के आसार कम हैं। बता दें, बीते दिन शनिवार की सुबह राजधानी में धूप खिली हुई थी, लेकिन रविवार को सूर्य बादलों में लुका-छिपी करता रहा। कोहरा छंटने का नाम ही नहीं ले रहा था। दोपहर बारह बजे के करीब कोहरा छंटा, लेकिन धूप आती-जाती रही। इससे दिन में मौसम ठंडा बना रहा। 

दस पर पहुंचा न्यूनतम तापमान: राजधानी लखनऊ में रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 19 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य के मुकाबले तीन डिग्री अधिक 10 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। सोमवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री व न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रहने के आसार हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.