Move to Jagran APP

UP के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने कहा- मकर संक्रांति समृद्ध विरासत का प्रतीक; अखिलेश ने किया ये ट्वीट

उत्‍तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने मकर संक्रांति और खिचड़ी पर्व पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं। योगी ने सभी अनुष्ठानों में कोविड-19 के प्रोटोकॉल और शारीरिक दूरी के पालन की अपील की है। बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने भी ट्वीट किया है।

By Divyansh RastogiEdited By: Published: Wed, 13 Jan 2021 11:48 PM (IST)Updated: Thu, 14 Jan 2021 07:58 AM (IST)
UP के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने कहा- मकर संक्रांति समृद्ध विरासत का प्रतीक; अखिलेश ने किया ये ट्वीट
उत्‍तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने मकर संक्रांति और खिचड़ी पर्व पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं।

लखनऊ, जेएनएन। उत्‍तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मकर संक्रांति और खिचड़ी पर्व पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्‍होंने कहा कि देश के विभिन्न भागों में मकर संक्रांति का विशिष्ट पर्व विभिन्न रूपों में मनाया जाता है। यह पर्व हमारे देश की समृद्ध विरासत और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक है। योगी ने सभी अनुष्ठानों में कोविड-19 के प्रोटोकॉल और शारीरिक दूरी के पालन की अपील की है। 

loksabha election banner

वहीं, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शुभकामना संदेश में कहा कि यह त्योहार आपसी भाईचारे की भावना और राष्ट्रीय एकता की कड़ी को मजबूत करने का संदेश देता है।

बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने ट्वीट किया कि लोहड़ी और मकर संक्रांति व दक्षिण में पोंगल पर्व की पूरे देश में सभी भाइयों और बहनों को हार्दिक बधाई व ढेरों शुभकामनाएं। ये पर्व सबके लिए सुख-समृद्धि लेकर आए। 

उधर, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्वीट कर लोहड़ी की बधाई दी। लिखा कि लोहड़ी की पावन ज्योति सभी के जीवन में हर्षोल्लास एवं उमंग की रोशनी लेकर आए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह व प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने भी शुभकामनाएं दी हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि स्नान, दान, धर्म, समरसता और कर्तव्य परायणता का महापर्व मकर संक्रांति आमजन के जीवन को खुशियों से परिपूर्ण करे। 

यह भी देखें: गोरखनाथ मंदिर में CM Yogi ने चढ़ाई आस्था की खिचड़ी, श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.