Move to Jagran APP

लविवि का इतिहास और भूगोल दोनों गौरवशाली : राजनाथ

जेएनएन लखनऊ। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि लखनऊ विश्वविद्यालय के 100 साल भारतीय शिक्षा

By JagranEdited By: Published: Thu, 26 Nov 2020 01:44 AM (IST)Updated: Thu, 26 Nov 2020 01:44 AM (IST)
लविवि का इतिहास और भूगोल दोनों गौरवशाली : राजनाथ
लविवि का इतिहास और भूगोल दोनों गौरवशाली : राजनाथ

जेएनएन, लखनऊ।

loksabha election banner

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि लखनऊ विश्वविद्यालय के 100 साल भारतीय शिक्षा जगत की ऐतिहासिक घटना के रूप में हैं। लविवि का इतिहास और भूगोल दोनों गौरवशाली हैं। यह विवि देश के पुराने संस्थानों में से एक है। डा. बीरबल साहनी से लेकर पूर्व राष्ट्रपति डा. शंकरदयाल शर्मा तक यहीं से निकले और चमके।

रक्षामंत्री ने कहा कि हमने आत्मनिर्भर भारत का संकल्प लिया है। आत्म निर्भर भारत धनवान, ज्ञानवान और चरित्रवान भी होगा। स्वामी विवेकानंद कहते थे कि हमारे देश में संस्कृति व्यक्ति को संस्कारवान बनाती है। आप आगे बढ़ेंगे तो भारत आगे बढ़ेगा, क्योंकि आपके साथ भारत की संस्कृति जुड़ी है। हम बड़ा सुधार और बड़ा बदलाव कर रहे हैं। हम पांच ट्रिलियन डालर अर्थव्यवस्था बनेंगे। इस साल केंद्र सरकार ने नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति दी है। हमारी शिक्षा नीति का उद्देश्य व्हाट टु थिक था। अब हमारी नीति कहती है हाउ टु थिक। स्टीव व जुकरबर्ग की भी चर्चा :

राजनाथ ने एप्पल के संस्थापक स्टीव जाब्स और फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग को बाबा नीम करौरी से जोड़ा। कहा, स्टीव बाबा के भक्त थे। उन्होंने मार्क जुकरबर्ग को तनाव के क्षण में बाबा की शरण में कैंची धाम में जाने को कहा था। जुकरबर्ग को वहां जाने पर शांति मिली। बाबा नीम करौरी का स्थापित मंदिर लखनऊ विश्वविद्यालय के सामने है। मैं यहां अपने शिक्षामंत्री काल में आता था। रक्षामंत्री ने दुख जताया रक्षामंत्री और लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह ने शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे सादिक के निधन पर दुख प्रकट किया है। अपने शोक संदेश में रक्षामंत्री ने कहा कि वह आल इंडिया मुस्लिम पर्सनल ला बोर्ड के उपाध्यक्ष रहे और समाज में भाईचारे को मजबूत करने पर बल दिया। मौलाना कल्बे सादिक एक नेक और अजीम शख्सियत थे। रक्षा मंत्री ने कहा कि उनके परिवार और चाहने वालों के प्रति संवेदना जताता हूं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.