BJP की सहारनपुर के पूर्व जिलाध्यक्ष के खिलाफ कड़ी कार्रवाई, मानवीर सिंह पुंडीर निष्कासित
UP MLC Election विधान परिषद चुनाव में मेरठ खण्ड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ नामांकन दाखिल करने के बाद वापस न लेने के मामले में मानवीर सिंह पुंडीर को भाजपा उत्तर प्रदेश ने छह वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है।
लखनऊ, जेएनएन। भारतीय जनता पार्टी, उत्तर प्रदेश ने अनुशासनहीनता पर बड़ी कार्रवाई की है। भाजपा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने सहारनपुर के जिलाध्यक्ष रहे मानवीर सिंह पुंडीर को छह वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है।
विधान परिषद चुनाव में मेरठ खण्ड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ नामांकन दाखिल करने के बाद वापस न लेने के मामले में मानवीर सिंह पुंडीर को भाजपा उत्तर प्रदेश ने छह वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। पार्टी ने पुंडीर के खिलाफ अनुशासनहीनता कार्रवाई की है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने एमएलसी चुनाव में निर्दलीय चुनाव लड़ने पर मानवीर सिंह पुंडीर खिलाफ कार्रवाई की है। उनके खिलाफ अधिकृत प्रत्याशी के विरोध करने के मामले में एक्शन लिया गया है। उत्तर प्रदेश विधान परिषद मेरठ खण्ड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से पार्टी से अधिकृत प्रत्याशी के विरूद्ध निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे सहारनपुर के पूर्व जिलाध्यक्ष मानवीर पुंडीर को भाजपा ने छह वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। पार्टी के प्रदेश महामंत्री जेपीएस राठौर ने बताया पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ने को बेहद गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने मानवीर पुंडीर को पार्टी से निष्कासित करने के निर्देश दिए हैं।