Move to Jagran APP

Make Small Strong : खूबसूरत प्रयास ने लोगों की निखार रहे दुनिया युवा राजेंद्र सिंह भाटिया

Make Small Strong ऑटो पार्ट्स सेक्टर में काम करने वाले युवा राजेंद्र सिंह भाटिया अपना खुद का एक बार सा शुरू करना चाहते थे ऐसा व्यवसाय जिसके जरिए वह स्वयं के साथ औरों को भी रोजगार से जोड़ सकें। राजेंद्र को सैलून के क्षेत्र में कुछ कर गुजरने की सूझी।

By Divyansh RastogiEdited By: Published: Tue, 27 Oct 2020 07:50 AM (IST)Updated: Tue, 27 Oct 2020 07:50 AM (IST)
Make Small Strong : खूबसूरत प्रयास ने लोगों की निखार रहे दुनिया युवा राजेंद्र सिंह भाटिया
Make Small Strong : राजेंद्र को सैलून के क्षेत्र में कुछ कर गुजरने की सूझी।

लखनऊ, जेएनएन। Make Small Strong : जितना बड़ा संघर्ष उतनी बड़ी सफलता। यह कथन सत्य कर दिखाया है शहर के रजिंदर सिंह भाटिया का। शहर निवासी राजेंद्र सिंह भाटिया ने अपनी मजबूत इच्छाशक्ति और कुछ कर दिखाने के जज्बे के बलबूते आज शहर में आधा दर्जन से अधिक बॉडी केयर एंड क्योर (सैलून प्रतिष्ठान) स्थापित करने में सफलता हासिल की है।

loksabha election banner

बात साल आज से करीब 20 बरस पहले सन 2000 की है। जब प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गिने चुने सैलून हुआ करते थे। उस दौर में भी हेयर स्टाइल, बॉडी मसाज के भी लोग शौकीन हुआ करते थे। यही कारण था सलून प्रतिष्ठानों पर अपनी बारी के लिए लोगों की लंबी कतारें भी देखी जाती थी। ऑटो पार्ट्स सेक्टर में काम करने वाले युवा राजेंद्र सिंह भाटिया अपना खुद का एक बार सा शुरू करना चाहते थे, ऐसा व्यवसाय जिसके जरिए वह स्वयं के साथ औरों को भी रोजगार से जोड़ सकें। राजेंद्र सिंह भाटिया को सैलून के क्षेत्र में कुछ कर गुजरने की सूझी। इस सपने के साथ की वह अपने साथ कई लोगों को एक बड़ा मुकाम देंगे।

राजेंद्र सिंह भाटिया ने साल 2000 में बॉडी केयर एंड क्योर के नाम से हजरतगंज डिस्ट्रिक्ट हलवासिया में अपना सैलून की शुरुआत की। राजेंद्र सिंह भाटिया बताते हैं कि उधार में बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन के बहुत फैन हुआ करते थे, इसी सोच के साथ उन्होंने रवीना टंडन से बॉडी केयर एंड क्योर का शुभारंभ कराने का निर्णय लिया। राजेंद्र भाटिया बताते हैं इसका उन्हें उनके व्यवसाय में इसका लाभ मिला। उन्होंने प्रशिक्षित युवाओं को काम पर रखा, और खुद भी दिन रात लगे रहे । कुछ दिनों में ही परिणाम भी सामने आए। प्रतिष्ठान पर युवाओं की भीड़ लगनी शुरू हुई। राजेंद्र सिंह ने भी अपने ग्राहकों को अच्छी सेवाएं देने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। यही कारण है कि बॉडी केयर एंड क्योर लोगों की पहली पसंद बन चुका था। कई बार प्रतिष्ठान पर अधिक काम आ जाने के कारण राजेंद्र सिंह को आराम करने का मौका भी न मिलता। लेकिन राजेंद्र का सपना तो कुछ और ही था, उनका मानना है थक कर बैठ जाने से मंजिल नहीं मिला करती। 

इसी मकसद के साथ राजेंद्र आगे बढ़ते गए।और उनकी मेहनत रंग लाती गई। वह बताते हैं कि साल 2008 में राजिंदर सिंह में गोमती नगर में उन्होंने अपना दूसरा प्रतिष्ठान खोला। इसके शुभारंभ के लिए उन्होंने एक नए यूथ आइकन की सोची। यही कारण है कि उन्होंने अपने दूसरे शोरूम का शुभारंभ बॉलीवुड एक्ट्रेस महिमा चौधरी से कराया। इस सफलता राजेंद्र सिंह भाटिया ने अपने साथ करीब 110 लोगों को इस रोजगार से जोड़ लिया था। राजेंद्र सिंह बताते हैं कि सैलून के क्षेत्र में उत्कृष्ट काम करने पर उन्हें तत्कालीन मुख्यमंत्री मायावती द्वारा सम्मान से भी नवाजा गया। 

वह बताते हैं कि सम्मान पाने के बाद उनका हौसला और बढ़ गया। और बताते हैं कि साल 2009 में उन्होंने अपना चौथा सेंटर आलमबाग में खोला। वह कहते हैं कि वे इस कारोबार से जुड़े हैं, उसमें बॉलीवुड एक्ट्रेस य सेलिब्रिटी को चाहने वाले तमाम है। इसी सोच को कायम रखते हुए उन्होंने इस चौथे सेंटर का शुभारंभ बॉलीवुड एक्ट्रेस व मिस यूनिवर्स ऐश्वर्या राय से कराया।राजेंद्र सिंह बताते हैं कि इस सफर के बाद उन्होंने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के मकसद से उन्हें ब्यूटी और हेयर के क्षेत्र में प्रशिक्षण देने पर जोर देना शुरू कर दिया। वह कहते हैं कि हर प्रयास रंग लाता गया। और कदम बढ़ते हैं। साल 2011 में पार्क रोड पर पांचवा सेंटर खोला। तब तक कर्मचारियों की संख्या 200 से पार पहुंच गई थी। मौजूदा समय में बॉडी केयर एंड क्योर क्लीनिक में करीब ढाई सौ से अधिक कर्मचारी कार्यरत हैं। रा

जेंद्र सिंह बताते हैं कि बेहतरीन काम के कारण शादियों में ब्राइडल मेकअप कर काम प्रदेशभर से उनके पास आता है। वह बताते हैं कि मेकअप के तहत स्क्रीन का काम प्रतिष्ठित डॉक्टरों द्वारा किया जाता है। उनका कहना है कि अच्छे काम के बदौलत ही आज शहर में उनका नाम है। राजेंद्र सिंह कहते हैं कि मजबूत इच्छाशक्ति हो तो बड़ी से बड़ी बाधाएं भी घुटने टेकने को मजबूर हो जाती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.