Move to Jagran APP

UP Assembly By-Election 2020: यूपी विधानसभा उपचुनाव के लिए बीजेपी के स्टार प्रचारकों की सूची जारी, देखें लिस्ट

UP Assembly By-Election 2020 उत्तर प्रदेश में विधानसभा की सात सीटों पर हो रहे उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इनमें केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत 30 नेताओं को शामिल किया गया है।

By Umesh TiwariEdited By: Published: Sun, 18 Oct 2020 08:14 PM (IST)Updated: Sun, 18 Oct 2020 10:08 PM (IST)
UP Assembly By-Election 2020: यूपी विधानसभा उपचुनाव के लिए बीजेपी के स्टार प्रचारकों की सूची जारी, देखें लिस्ट
विधानसभा की सात सीटों पर हो रहे उपचुनाव के लिए बीजेपी ने प्रचारकों की सूची जारी कर दी है।

लखनऊ, जेएनए। उत्तर प्रदेश में विधानसभा की सात सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी के 30 स्टार प्रचारकों की सूची में मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ व केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह कई केंद्रीय मंत्री भी शामिल हैं। जीत को सुनिश्चित करने के लिए जातीय समीकरण का भी ध्यान रखा है। नए चेहरों को मौका देने के फेर में विधानसभा क्षेत्र प्रभारी बनाए गए पदाधिकारियों के नाम भी सूची में दर्ज हैं।

loksabha election banner

भारतीय जनता पार्टी की स्टार प्रचारकों की सूची में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का नाम शामिल किया जाना चौंकाने वाला नहीं कहा जा सकता क्योंकि उनकी हर क्षेत्र व वर्ग के लोगों में पकड़ का लाभ पार्टी को मिलेगा। सूची में दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और डॉ. दिनेश शर्मा भी शामिल हैं। केंद्रीय मंत्रियों में डॉ. संजीव बालियान, संतोष गंगवार व साध्वी निरंजन ज्योति का नाम शामिल किया गया परंतु डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय का नाम नहीं होना जरूर उनके समर्थकों को अखरा है।

पश्चिम उत्तर प्रदेश में जाटों की नाराजगी को देखते हुए डॉ. संजीव व भूपेंद्र सिंह को प्रचार में लगाया गया है। अन्य पिछड़ों में मजबूती बनाए रखने के लिए स्वामी प्रसाद मौर्य, अनिल राजभर, विजय कश्यप, नीलिमा कटिया, एसपी सिंह बघेल, सतपाल सैनी, बीएल वर्मा, शंकर लोधी व दिनेश लाल यादव निरहुआ भी प्रचारकों में जगह पा गए।

ये है स्टार प्रचारक : राजनाथ सिंह, योगी आदित्यनाथ, केशव प्रसाद मौर्य, डॉ. दिनेश शर्मा, स्वतंत्र देव सिंह, सुनील बंसल, सूर्य प्रताप शाही, संतोष गंगवार, डॉ. संजीव बालियान, साध्वी निरंजन ज्योति, स्वामी प्रसाद मौर्य, श्रीकांत शर्मा, ब्रजेश पाठक, डॉ. महेंद्र सिंह, भूपेंद्र सिंह, रमापतिराम त्रिपाठी, अनिल राजभर, कपिल देव अग्रवाल, सतीश द्विवेदी, नीलिमा कटियार, विजय कश्यप, एसपी बघेल, सतपाल सैनी, बीएल वर्मा, वाईपी सिंह, प्रांशुदत्त द्विवेदी, शंकर लोधी, त्रयंबक त्रिपाठी, संजय राय व दिनेश लाल यादव निरहुआ।

प्रदेश अध्यक्ष कानपुर देहात में करेंगे प्रचार : उत्तर प्रदेश में विधानसभा की सात सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह सोमवार को कानपुर देहात में घाटमपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.