Move to Jagran APP

Bhumi Pujan of Ram Mandir: कल्याण व राजनाथ सिंह के बाद अब विनय कटियार भी नहीं जाएंगे अयोध्या, खराब स्वास्थ्य कारण

Bhumi Pujan of Ram Mandir कुछ बढ़ती उम्र के कारण तो कुछ स्वास्थ्य के कारण से यहां नहीं आ पा रहे हैं। अब इनमें विनय कटियार का नाम भी शामिल हो गया है।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Tue, 04 Aug 2020 03:30 PM (IST)Updated: Tue, 04 Aug 2020 05:38 PM (IST)
Bhumi Pujan of Ram Mandir: कल्याण व राजनाथ सिंह के बाद अब विनय कटियार भी नहीं जाएंगे अयोध्या, खराब स्वास्थ्य कारण
Bhumi Pujan of Ram Mandir: कल्याण व राजनाथ सिंह के बाद अब विनय कटियार भी नहीं जाएंगे अयोध्या, खराब स्वास्थ्य कारण

लखनऊ, जेएनएन। रामनगरी अयोध्या में पांच असग्त को होने वाले श्रीराम मंदिर के भूमि पूजन तथा आधार शिला कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह तथा देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बाद अब पूर्व सांसद विनय कटियार ने भूमि पूजन स्थल तक जाने से इन्कार कर दिया है। राम मंदिर आंदोलन को धार देने वाले बजरंग दल के संस्थापक विनय कटियार बजरंगी कटियार के नाम से भी विख्यात हैं। उन्होंने स्वास्थ्य कारणों से अयोध्या जाने से इन्कार कर दिया है। उनको निमंत्रण मिला था।

loksabha election banner

कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के कारण अयोध्या के भूमि पूजन में बेहद सीमित लोगों को आमंत्रित करने के बाद भी कई बड़े नेता शामिल नहीं हो रहे हैं। इनमें कुछ बढ़ती उम्र के कारण तो कुछ स्वास्थ्य के कारण से यहां नहीं आ पा रहे हैं। अब इनमें विनय कटियार का नाम भी शामिल हो गया है।

राम मंदिर आंदोलन में अहम भूमिका निभाने वाले विनय कटियार भूमि पूजन कार्यक्रम में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। वह खराब स्वास्थ्य के कारण वह नहीं जा पाएंगे। लखनऊ से विनय कटियार ने ट्रस्ट को सूचित किया है। भूमि पूजन को लेकर विनय कटियार ने कहा कि आज राम मंदिर आंदोलन सफल हो गया है। राम मंदिर आंदोलन जो लोग शहीद हुए थे उनकी आत्मा को शांति मिलेगी। विनय कटियार ने कहा कि अयोध्या के राम मंदिर के बाद अब काशी और मथुरा की बारी है। अब कुछ दिनों में तय किया जायेगा कि पहले कहां जाना है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.