रायबरेली में अधेड़ की फावड़े से वार कर दर्दनाक हत्या, गांव के एक ही परिवार के तीन नामजद
रायबरेली के रुबक्शगंज थाना क्षेत्र के बांस गांव का मामला है। 50 वर्षीय अधेड़ की उसी के घर की दहलीज पर हत्या। घटना के पीछे घूरे का विवाद बताया जा रहा है।
रायबरेली, जेएनएन। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में एक 50 वर्षीय अधेड़ की उसी के घर की दहलीज पर दर्दनाक हत्या कर दी गई। फावड़े से वार कर उसे लहुलूहान कर दिया। आननफानन में उसे सीएचसी ले जाया गया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस को दी गई तहरीर में गांव के एक ही परिवार के तीन लोगों को नामजद किया गया है। घटना के पीछे घूरे का विवाद बताया जा रहा है।
ये है पूरा मामला
मामला गुरुबक्शगंज थाना क्षेत्र के बांस गांव का है। यहां गंगाराम (50 वर्ष) पुत्र रघुबर परिवार के साथ रहता था। बताया जा रहा है कि गंगाराम शुक्रवार रात अपने घर के दरवाजे के पास खड़े थे। तभी गांव निवासी चंदा यादव आदि मौके पर पहुंचे। घूरे की पांस (देशी खाद) उठाने को लेकर बातचीत होने लगी। इसी दौरान विरोधियों में से एक ने गंगाराम के सिर पर फावड़े से जोरदार वार कर दिया। खून से लथपथ गंगाराम वहीं गिर गया। परिजन उसे तुरंत जतुवा टप्पा सीएचसी ले गये, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंगाराम के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। देर रात तक पुलिस विभाग के उच्च अधिकारियों के घटना स्थल पर पहुंचने की सूचना मिल रही है। पुलिस के मुता बिक , मामले की जांच की जा रही है।