LockDown 4.0: CM योगी आदित्यनाथ ने कहा-हर प्रवासी के लौटने की इच्छा तक जारी रहेगा ट्रेन व बसों का संचालन
LockDown 4.0 in UP मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि उत्तर प्रदेश सरकार विभिन्न राज्यों से कामगरों/श्रमिकों की सुरक्षित प्रदेश वापसी के लिए प्रतिबद्ध है।
लखनऊ, जेएनएन। कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण लॉकडाउन में भी प्रवासी नागरिकों को प्रदेश में वापस लाने का कार्यक्रम थमेगा नहीं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने साफ कहा कि देश में हमारे कामगार/श्रमिक के लिए नि:शुल्क ट्रेनों का संचालन आगे भी तब तक जारी रहेगा, जब तक वापस आने के इच्छुक कामगार/श्रमिक प्रदेश लौट नहीं आते।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि उत्तर प्रदेश सरकार विभिन्न राज्यों से कामगरों/श्रमिकों की सुरक्षित प्रदेश वापसी के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमने इसके लिए केंद्र तथा राज्य सरकार की निशुल्क ट्रेन एवं बस व्यवस्था से अब तक 27 लाख से अधिक कामगार व श्रमिकों की सुरक्षित और सकुशल प्रदेश वापसी कराई है।
प्रदेश सरकार ने राज्य सरकारों से श्रमिकों/कामगारों की सूची उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है, जिससे श्रमिकों/कामगारों की प्रदेश वापसी के लिए नि:शुल्क ट्रेनों की व्यवस्था कराई जा सके।