Move to Jagran APP

मोदी सरकार 2.0 : वर्षगांठ पर भाजपा का अभियान 30 मई से, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे शुभारंभ

केंद्र की मोदी सरकार की वर्षगांठ पर शनिवार 30 मई 2020 से आरंभ होने वाले अभियान को सफल बनाने के लिए प्रमुख पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंप दी गई है।

By Umesh TiwariEdited By: Published: Fri, 29 May 2020 01:54 AM (IST)Updated: Fri, 29 May 2020 07:07 AM (IST)
मोदी सरकार 2.0 : वर्षगांठ पर भाजपा का अभियान 30 मई से, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे शुभारंभ
मोदी सरकार 2.0 : वर्षगांठ पर भाजपा का अभियान 30 मई से, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे शुभारंभ

लखनऊ [राज्य ब्यूरो]। केंद्र की मोदी सरकार की वर्षगांठ पर शनिवार 30 मई, 2020 से आरंभ होने वाले अभियान को सफल बनाने के लिए प्रमुख पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंप दी गई है। 23 जून तक चलने वाले इस विशेष अभियान का शुभारंभ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 30 मई को फेसबुक के जरिए अपने संबोधन से करेंगे। डिजिटल माध्यमों के अलावा घर-घर संपर्क करके सरकार की उपलब्धियों को प्रचारित किया जाएगा। लॉकडाउन के लंबे ठहराव के बाद बूथस्तरीय कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने के लिए गाइडलाइन भी जारी गई है।

loksabha election banner

यूपी भाजपा के अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह और संगठन महामंत्री सुनील बंसल ने गुरुवार को लंबी चर्चा के बाद कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने बताया कि इस विशेष अभियान का उद्देश्य जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाना है। इसके लिए अधिकतर डिजिटल माध्यमों का प्रयोग ही किया जाएगा। छह वर्चुअल रैलियों के अलावा सभी 98 संगठनात्मक जिलों में 300 से ज्यादा वीडियो कांफ्रेंसिंग की जाएगी। सभी मोर्चा व प्रकोष्ठों को सभी प्रशासनिक 75 जिलों में अलग अलग कार्यक्रम करने को कहा गया है। 

दो से अधिक कार्यकर्ताओं को संपर्क में निकलने की मनाही : घरों में पत्रक पहुंचाने के परिवार संपर्क अभियान की मॉनीटरिंग प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता को सौंपी गई है। बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं के जरिए चलने वाले इस कार्यक्रम में दो से अधिक कार्यकर्ता एक साथ न निकलेंगे और मास्क अनिवार्य रूप से पहनेंगे।

वर्चुअल रैलियों का जिम्मा क्षेत्रीय स्तर पर भी सौंपा जाएगा : यूपी भाजपा के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के मुताबिक छह क्षेत्रों में होने वाली वर्चुअल रैलियां एक अभिनव प्रयोग है। प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश त्रिवेदी को प्रभारी बनाने के साथ आईटी सेल के संयोजक संजय राय व कामेश्वर भी सहयोग करेंगे। जिला कार्यक्रमों की जिम्मेदारी विद्यासागर सोनकर को सौंपी गई है। मोर्चों के जिलों में होने वाले कार्यक्रमों का समन्वय गोविंद नारायण शुक्ला करेंगे। प्रकल्प व प्रकोष्ठों से संबंधित कार्यक्रम जेपीएस राठौर व विजय बहादुर पाठक कराएंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.