ताज परिसर में सुपरमॉडल इंटरनेशनल-2016 के हुस्न का जलवा
सुपरमॉडल इंटरनेशनल-2016 इस बार भारत में आ रही है। 21 मार्च को गुडग़ांव में इसका ग्रांड फिनाले होगा। इसमें भारत समेत 40 देशों की सुंदरियां भाग ले रही हैं। महिला सशक्तीकरण जागरुकता टूर के तहत प्रतिभागी आगरा पहुंचीं।
लखनऊ। अपने नायाब सौंदर्य पर इठलाता आगरा का ताज और मोहक अदाओं के जलवे बिखेरतीं मॉडल। कभी ताज के आगे पोज, तो कभी सेल्फी लेकर यादें संजोने की हसरत। हुस्न के इस संगम पर सैलानी भी इतरा उठे। 40 देशों की सुंदरियों को पहचानने के बाद कई ने तो उनके संग फोटो भी खिंचाए। सुपरमॉडल इंटरनेशनल-2016 इस बार भारत में आ रही है। 21 मार्च को गुडग़ांव में इसका ग्रांड फिनाले होगा। इसमें भारत समेत 40 देशों की सुंदरियां भाग ले रही हैं। महिला सशक्तीकरण जागरुकता टूर के तहत प्रतिभागी आगरा पहुंचीं। शाम करीब वह सभी ताज पहुंचीं। यहां ताज के समक्ष सेंट्रल टैंक पर ग्रुप फोटोशूट हुआ। ताज के संग मॉडल के हुस्न को कैमरे में कैद किया गया। फोटोशूट में रूबरू मिस इंडिया दिव्या सैनी भी मौजूद रहीं। उन्होंने ताज के साथ सेल्फी भी लीं। मॉडल एक घंटे से अधिक समय तक स्मारक में रुकीं।
यह रहीं मौजूद
फोटो शूट में मिस अमेरिका बैटी कैंट्रेल, मिस प्यूर्टोरिको डेस्टिनी वेलेज, मिस वेनेजुएला मरियम हैबेच, मिस कनाडा पाओला नुनेज, मिस यूनाइटेड किंगडम चेसाइर नताशा, मिस ब्राजील मार्थिना, मिस साउथ अफ्रीका लाइल लॉरी, मिस विएतनाम फाम हुओंग, मिस आस्ट्रेलिया मोनिका रेडूलोविक, मिस जर्मनी, मिस कोरिया, मिस कोलंबिया आदि समेत 40 देशों की सुंदरियां मौजूद रहीं।