Move to Jagran APP

UP Board Exam 2020: परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे व्यवस्था में खलल डालने वाले शिक्षक, नोटिस के बाद हरकत में आए स्कूल

यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्रों पर ड्यूटी लगने के बाद नहीं भी शिक्षकों ने नहीं ज्वाइन किया था केंद्र नोटिस मिलने के बाद स्कूलों ने किया रिलीव।

By Anurag GuptaEdited By: Published: Wed, 26 Feb 2020 07:06 PM (IST)Updated: Thu, 27 Feb 2020 08:45 AM (IST)
UP Board Exam 2020: परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे व्यवस्था में खलल डालने वाले शिक्षक, नोटिस के बाद हरकत में आए स्कूल
UP Board Exam 2020: परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे व्यवस्था में खलल डालने वाले शिक्षक, नोटिस के बाद हरकत में आए स्कूल

लखनऊ, जेएनएन। यूपी बोर्ड परीक्षा व्यवस्था में खलल डालने वाले कक्ष निरीक्षकों ने शिक्षा विभाग की चेतावनी के बाद ड्यूटी ज्वाइन कर ली है। परीक्षा शुरू होने के बाद से यह बिना सूचना के गायब चल रहे इन शिक्षकों के खिलाफ बीते दिनों डीआइओएस दफ्तर स्थित परीक्षा कार्यालय से नोटिस जारी हुई थी। 

loksabha election banner

डीआइओएस डॉ. मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों में कक्ष निरीक्षकों की कमी पूरी हो गई है। बीते दिनों ड्यूटी से नदारद रहे शिक्षकों पर कार्रवाई और संबद्ध विद्यालय की मान्यता प्रत्याहरण की नोटिस प्रबंधक और कक्ष निरीक्षकों को दी गई थी। इसके बाद सभी कक्ष निरीक्षक अपने ड्यूटी स्थल पर पहुंच गए हैं। 

इन्हें दी गई थी नोटिस 

शिक्षक     तैनाती विद्यालय          ड्यूटी स्थल

सुषमा प्रजापति     डैफोडिल कान्वेंट इंदिरानगर      गुरु नानक गल्र्स इंटर कॉलेज

कुसुम सेहा          लालबाग गल्र्स इंटर कॉलेज       गुरु नानक गल्र्स इंटर कॉलेज

अनुराग मिश्रा      क्वीन एंग्लो संस्कृत इंटर कॉलेज   गुरु नानक गल्र्स इंटर कॉलेज

जगत बहादुर पटेल  नेशनल इंटर कॉलेज             गुरु नानक गल्र्स इंटर कॉलेज 

राम चंद्र               नेशनल इंटर कॉलेज            गुरु नानक गल्र्स इंटर कॉलेज 

डॉ. नरेंद्र कुमार पाठक  नेशनल इंटर कॉलेज         गुरु नानक गल्र्स इंटर कॉलेज 

शैलेश कुमार शर्मा     सेंट मैरी इंटर कॉलेज         गुरु नानक गल्र्स इंटर कॉलेज 

शोएब उर रहमान         सेंट मैरी इंटर कॉलेज        गुरु नानक गल्र्स इंटर कॉलेज 

श्यामा पल्ली             सेंट मैरी इंटर कॉलेज           गुरु नानक गल्र्स इंटर कॉलेज  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.