रायबरेली में शादी की शॉपिंग करने निकली युवती हुई लापता, खेत में मिला शव
रायबरेली में बुधवार सुबह खेत में मिला युवती का शव एक अप्रैल को होनी थी शादी।
रायबरेली, जेएनएन। रायबरेली में बुधवार सुबह एक युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवती की कुछ दिन बाद शादी होनी थी और वे घर से शादी की शॉपिंग करने निकली थी। जिसके बाद से वो लापता थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
यह है मामला
मामला गुरुबक्शगंज थाने की मजरे सुल्तानपुर खेड़ा का है। बुआ के घर रहने वाली सारिका 20 पुत्री विशंम्भर की एक अप्रैल को शादी होने वाली थी। पूरा घर शादी की तैयारी में लगा हुआ था। सारिका मंगलवार शाम शादी की शॉपिंग के लिए घर से निकली थी, लेकिन तब से उसका कोई अता पता नहीं चल पाया। परिवारीजनों ने कई जगह उसकी तलाश की, लेकिन वो नहीं मिली। वहीं बुधवार सुबह एक बाग के किनारे उसका शव मिला। युवती का शव देखकर घरवालों के होश उड़ गए। आनन फानन पुलिस मौके पर पहुंची जहां शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका
रायबरेली, जेएनएन। रायबरेली में बुधवार सुबह एक युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवती की कुछ दिन बाद शादी होनी थी और वे घर से शादी की शॉपिंग करने निकली थी। जिसके बाद से वो लापता थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
यह है मामला
मामला गुरुबक्शगंज थाने की मजरे सुल्तानपुर खेड़ा का है। बुआ के घर रहने वाली सारिका 20 पुत्री विशंम्भर की एक अप्रैल को शादी होने वाली थी। पूरा घर शादी की तैयारी में लगा हुआ था। सारिका मंगलवार शाम शादी की शॉपिंग के लिए घर से निकली थी, लेकिन तब से उसका कोई अता पता नहीं चल पाया। परिवारीजनों ने कई जगह उसकी तलाश की, लेकिन वो नहीं मिली। वहीं बुधवार सुबह एक बाग के किनारे उसका शव मिला। युवती का शव देखकर घरवालों के होश उड़ गए। आनन फानन पुलिस मौके पर पहुंची जहां शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका। फिलहाल पुलिस घरवालों से भी इस संबंध में पूछताछ कर रही है।