जापान के विज्ञान से रूबरू होंगे 'सक्षम' छात्र, माध्यमिक स्कूलों के बच्चों को मिलेगा मौका Lucknow News
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय सक्षम 2019 प्रतियोगिता हर राज्य में करा रहा है। वेबसाइट पर भेजें जवाब 30 सितंबर तक ली जाएंगी प्रविष्टियां।
लखनऊ [सौरभ शुक्ला] । देश के होनहारों को पंख देने के लिए पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय 'सक्षम 2019 प्रतियोगिता हर राज्य में करा रहा है। हर स्तर के माध्यमिक स्कूल में पढऩे वाले कक्षा छह से दस तक के छात्रों को यह मौका मिलेगा। निबंध प्रतियोगिता में प्रथम रहने वाले 23 मेधावी जापान भ्रमण पर जाएंगे। वहां उन्हें तकनीक और विज्ञान से रूबरू होने का मौका मिलेगा। इसके अलावा उन्हें एक-एक लैपटॉप और 20 हजार रुपये नकद पुरस्कार मिलेगा।
ऐसी चलेगी प्रक्रिया
हर विद्यालय प्रबंधन को अपने यहां प्रतियोगिता कराकर 30 सितंबर तक सर्वश्रेष्ठ दो कॉपी (प्रविष्टियां) वेबसाइट पर अपलोड करनी होंगी। एक कॉपी अपर निदेशक शिक्षा अभियान विभाग पेट्रोलियम संरक्षण अनुसंधान संघ, संरक्षण भवन 10 भीकाजी कामा पैलेस-नई दिल्लीÓ को भेजनी होंगी। परीक्षा परिणाम 16 जनवरी से 15 फरवरी 2020 के बीच घोषित होगा। मंत्रालय पूरा कार्यक्रम देश के सभी शिक्षा विभाग के अधिकारियों को भेज चुका है।
इन विषयों पर होगी प्रतियोगिता
निबंध प्रतियोगिता : शब्द सीमा 700, अंतिम तिथि 30 सितंबर 2019, योग्यता कक्षा सात, आठ, नौ और 10वीं के विद्यार्थी। राष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिता में सफल प्रथम रहने वाले 23 छात्रों को जापान भ्रमण। लैपटॉप और 20 हजार रुपये का नकद पुरस्कार। द्वितीय पर रहने वाले 23 विद्यार्थियों को लैपटॉप और 20 हजार रुपये। तृतीय स्थान वाले को लैपटॉप और 10 हजार रुपये। बाकी 220 विद्यार्थियों को टैबलेट मिलेगा।
चित्रकला : अंतिम तिथि 30 सितंबर 2019। योग्यता कक्षा पांच, छह, सात, आठ, नौ और 10वीं। प्रथम दो को जापान भ्रमण, 20 हजार नकद और लैपटॉप। द्वितीय स्थान पर रहने वाले दो छात्रों को लैपटॉप और 20 हजार रुपये। तृतीय स्थान वाले दो छात्रों को लैपटॉप, 10 हजार रुपये। बाकी 100 छात्रों को टैबलेट।
प्रश्नोत्तरी : अंतिम तिथि 30 सितंबर 2019। विषय - कृषि, ईंधन संरक्षण, पर्यावरण, परिवहन एवं सामान्य ज्ञान। योग्यता कक्षा सात, आठ, नौ और 10वीं। प्रथम रहने वाले दो छात्रों को जापान भ्रमण, 20 हजार नकद और लैपटॉप। द्वितीय रहने वाले दो छात्रों को लैपटॉप और 20 हजार रुपये। तृतीय स्थान के दो छात्रों को लैपटॉप, 10 हजार रुपये।
क्या कहते हैं जिम्मेदार
जिला विद्यालय निरीक्षक लखनऊ डॉ. मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार के निर्देश पर सक्षम प्रतियोगिता पूरे देश के सभी माध्यमिक स्कूलों में कराए जाने के निर्देश हैं। बड़े स्तर पर योजना का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।
मंडलीय विज्ञान अधिकारी लखनऊ डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा निदेशालय से जारी आदेश के तहत मंडल के सभी जनपदों को पत्र भेजा गया है। ऐसी प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों में नेतृत्व की क्षमता का विकास होगा।