आवाज का जादू बिखेर, सुपर सिंगर शो के टॉप-10 में पहुंची सुल्तानपुर की निष्ठा Sultanpur News
सुल्तानपुर की सिंगर निष्ठा पहुंची सोनी टीवी पर प्रसारित शो में। अब वोटिंग से तय होगा आगे का सफर।
सुलतानपुर, जेएनएन। जिले की बेटी निष्ठा सोनी टीवी के महामुकाबले ...सुपर स्टार सिंगर...शो के टॉप-10 तक जा पहुंची है। अब आगे का सफर उसकी मेहनत के अलावा वोटिंग से तय होना है। ऐसे में निष्ठा की प्रतिष्ठा वोटरों के हाथ में है। मध्यमवर्गीय परिवार से ताल्लुक रखने वाली 13 वर्षीय आवाज की इस जादूगरनी को ऐसे मुकाम तक पहुंचाने में उनके दिव्यांग पिता जय प्रकाश शर्मा व मां गीता शर्मा का रोल सबसे अहम है। वर्ष 2016 में सुरों की यह मल्लिका एंड टीवी के मशहूर सिंगिंग रियलिटी शो....द वाइस इंडिया किड्स....की विनर रह चुकी है। अब वह सोनी टीवी पर शनिवार व रविवार की रात आठ बजे से प्रसारित होने वाले शो में जलवा बिखेर रही है।
मूलरूप से शहर के करौंदीकला निवासी निष्ठा के माता-पिता भी संगीतकार हैं। सुपर मार्केट में श्री स्वामी हरिदास संगीत सेवा संस्थान से उनका स्कूल भी चलता है। पिता जय प्रकाश बताते हैं कि जब उनकी बेटी महज चार साल की बच्ची थी तभी से उसे गीत-संगीत सिखाना शुरू कर दिया था।
पहले भी मचा चुकी है धमाल
निष्ठा को सबसे पहले 2014 में सोनी मैक्स-2 पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम...फेमिली नंबर-1...के लिए चुना गया। इसमें वह विजेता रही। तब वह पांचवी कक्षा की छात्रा थी। इसके बाद उसी वर्ष में जीटीवी के...सारेगामापा लिटिल चैंप के टॉप 30 तक का सफर तय किया। फिर 2015 में सोनी टीवी के ...इंडियन आयडल जूनियर...में टॉप 20 तक पहुंचने का गौरव हासिल किया। इस प्रकार निष्ठा की मेहनत लगातार रंग लाती रही।
वोटिंग की अपील
इस बार सुपर सिंगर बनने के लिए निष्ठा का सफर अब दर्शकों की वोटिंग पर आधारित है। इसके लिए 15, 22 व 29 सितंबर को रात आठ बजे से 12 बजे तक वोटिंग होगी। कोई भी दर्शक सोनी लिव एप व फस्र्ट ट्राई एप को अपने एंड्राइड फोन में डाउनलोड कर वोङ्क्षटग कर सकता है। एक मोबाइल से अधिकतम 50 वोट किए जा सकते हैं। निष्ठा ने सभी दर्शकों से वोट की अपील की है। ताकि वह सुलतानपुर व प्रदेश का नाम रोशन कर सके।