Move to Jagran APP

जालौन में महात्मा गांधी की प्रतिमा तोडऩे वालों को प्रियंका गांधी ने कहा- कायर

प्रियंका गांधी ने इस घटना की बर्बर निंदा की है। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी या फिर अन्य महापुरुषों की प्रतिमाओं को खंडित करने वाले लोग कायर से अधिक कुछ भी नहीं हो सकते हैं।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Sat, 14 Sep 2019 02:23 PM (IST)Updated: Sun, 15 Sep 2019 08:03 AM (IST)
जालौन में महात्मा गांधी की प्रतिमा तोडऩे वालों को प्रियंका गांधी ने कहा- कायर
जालौन में महात्मा गांधी की प्रतिमा तोडऩे वालों को प्रियंका गांधी ने कहा- कायर

लखनऊ, जेएनएन। जालौन के श्री गांधी इंटर कॉलेज गुरुवार देर रात राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा को खंडित करने वालों पर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी जमकर बरसी हैं। प्रियंका गांधी ने इस घटना को अंजाम देने वालों को कायर की संज्ञा दी है।

loksabha election banner

प्रियंका गांधी ने इस घटना की बर्बर निंदा की है। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी या फिर अन्य महापुरुषों की प्रतिमाओं को खंडित करने वाले लोग कायर से अधिक कुछ भी नहीं हो सकते हैं। उनके इस तरह के कृत्यों को क्षमा नही किया जा सकता है।

इससे कुछ दिन पहले उत्तर प्रदेश में बाबा साहेब डॉ. अम्बेडकर की प्रतिमा के साथ बर्बरता की गई थी। महापुरुषों की प्रतिमा तोडऩे वालों के जीवन में केवल यही उपलब्धि होती है कि रात के अंधेरे में कायराना हरकत करते हैं और महान लोगों का अपमान करने की कोशिश करते हैं।

प्रियंका ने कहा कि यह तो सच है कि कायरों की इन हरकतों से महापुरुषों की महानता में जरा भी कमी नहीं हो सकती है। 

यह भी पढ़ें: जालौन के कॉलेज में अराजकतत्वों ने तोड़ी गांधी प्रतिमा, हंगामा के बाद धरना पर बैठे कांग्रेसी व सपाई


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.