Move to Jagran APP

सोशल मीडिया और गैजेट डिसआर्डर, मेट्रो सिटी से गांव तक पहुंची ये बीमारियां Lucknow News

लखनऊ के केजीएमयू ने किया सर्वे। मोबाइल और सोशल मीडिया बढ़ा रहा बीमारियां।

By Anurag GuptaEdited By: Published: Wed, 11 Sep 2019 09:12 PM (IST)Updated: Thu, 12 Sep 2019 06:54 AM (IST)
सोशल मीडिया और गैजेट डिसआर्डर, मेट्रो सिटी से गांव तक पहुंची ये बीमारियां Lucknow News
सोशल मीडिया और गैजेट डिसआर्डर, मेट्रो सिटी से गांव तक पहुंची ये बीमारियां Lucknow News

लखनऊ, जेएनएन। मोबाइल-इंटरनेट का दायरा काफी बढ़ गया है। वहीं  अधिक प्रयोग से बीमारियां भी मेट्रो सिटी से दूरस्थ जनपदों और गांवों में पहुंच चुकी है। यह खुलासा यूपी हेल्थ सिस्टम स्ट्रेंथनिंग प्रोजेक्ट के तहत केजीएमयू के सर्वे में हुआ। इसके तहत दस लोगों में एक को गेजेट डिसऑर्डर पाया गया। वहीं छह लोग सोशल मीडिया डिसऑर्डर पाए गए हैं।

loksabha election banner

केजीएमयू के मानसिक रोग विभाग ने 13 से 75 वर्ष तक के लोगों पर सर्वेक्षण किया। इसमें 12 हजार लोगों से सवाल-जवाब किए गए। यह सर्वे मुजफ्फरनगर, झांसी, महाराजगंज व लखीमपुर जनपद में किया गया। लोगों से जीवनशैली और बीमारियों से जुड़े प्रश्न पूछे गए। इसमें 90 फीसदी लोग तनाव से पीडि़त मिले। ज्यादातर वयस्कों ने तनाव का कारण आर्थिक समस्याओं का हवाला दिया। वहीं किशोरों में पढ़ाई का बोझ तनाव का प्रमुख कारण मिला। इसमें ये भी पाया गया कि 93 फीसदी लोगों के इंटरनेट के प्रयोग का प्रमुख कारण सोशल मीडिया का उपयोग है। इस सर्वेक्षण की विस्तृत रिपोर्ट गुरुवार को केजीएमयू में कार्यशाला में प्रस्तुत की जाएगी। इसे प्रदेश सरकार को भी भेजा जाएगा। 

27 फीसद तंबाकू के लती

जीवन शैली से जुड़े सर्वेक्षण में 27.6 फीसद लोग तंबाकू के लती मिले। 10.6 फीसद बीड़ी-सिगरेट, 10.3 फीसद शराब सेवन के आदी मिले। एक तिहाई से भी कम लोग ही व्यायाम करते हैं। यहीं बीमारियों का प्रमुख कारण बना। इसमें हाई ब्लड प्रेशर और एनीमिया की समस्या भी काफी अधिक पाई गई। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.