Move to Jagran APP

कैंट में संदिग्ध हालत में मिली दक्षिण भारत की महिला, बच्चा चोर समझकर लोगों ने पीटा lucknow news

घंटों बाद भीपुलिस न पता कर सकी महिला का नाम। अलर्ट के बावजूद कैंट पुलिस ने सुरक्षा एजेंसियों को इसकी जानकारी तक नहीं दी।

By Anurag GuptaEdited By: Published: Tue, 10 Sep 2019 09:41 PM (IST)Updated: Wed, 11 Sep 2019 07:30 AM (IST)
कैंट में संदिग्ध हालत में मिली दक्षिण भारत की महिला, बच्चा चोर समझकर लोगों ने पीटा  lucknow news
कैंट में संदिग्ध हालत में मिली दक्षिण भारत की महिला, बच्चा चोर समझकर लोगों ने पीटा lucknow news

लखनऊ, जेएनएन। दक्षिण भारत से आतंकियों के आने के अलर्ट के बावजूद लखनऊ पुलिस की उदासीनता सामने आयी है। यहां कैंट में संदिग्ध हालत में घूम रही दक्षिण भारत की एक महिला की लोगों ने बच्चा चोर समझकर पिटाई कर दी। घटना के बाद लोगों ने महिला को पुलिस के हवाले कर दिया। इसके घंटों बाद भी पुलिस महिला के बारे में जानकारी नहीं जुटा सकी। इतना ही नहीं अलर्ट के बावजूद कैंट पुलिस ने सुरक्षा एजेंसियों को इसकी जानकारी तक नहीं दी।

loksabha election banner

घटना मंगलवार दोपहर करीब 1:20 बजे की है। आंध्र प्रदेश के नूरपुरा की राजलक्ष्मी कैंट की नेहरू रोड क्रासिंग के पास संदिग्ध हालत में घूमती हुई मिली। महिला को देखते ही लोगों ने बच्चा चोर कहकर चिल्लाना शुरू कर दिया। देखते ही देखते वहां करीब एक दर्जन से अधिक लोग इकट्ठा हो गए। उन्होंने महिला की पिटाई करना शुरू कर दिया। इसके बाद लोगों ने महिला को कैंट पुलिस के हवाले कर दिया। देर शाम तक पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की।

इसकी सूचना सीओ कैंट तक पहुंची तो उन्होंने महिला का मेडिकल परीक्षण कराने के आदेश दिए। देर शाम महिला का मेडिकल परीक्षण कराकर उसे नारी निकेतन भेज दिया गया। पुलिस ने इसकी जानकारी सुरक्षा एजेंसियों को भी देना उचित नहीं समझा। महिला को मानसिक मंदित बताकर पुलिस अपना पल्ला छुड़ाने में लगी रही। वहीं सीओ कैंट दुर्गेश कुमार सिंह का कहना है कि महिला से पूछताछ की जा रही है। अभी उसके बारे में कुछ भी जानकारी नहीं मिल सकी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.