Move to Jagran APP

त्योहार पर रोडवेज का तोहफा, लखनऊ से सात रूटों पर 190 अतिरिक्त बसें आज से

तीन से 15 नवंबर तक बसों का अतिरिक्त संचालन किया जाएगा। लखनऊ से दिल्ली के लिए कुल 47 अतिरिक्त बसों का संचालन होगा।

By Anurag GuptaEdited By: Published: Fri, 02 Nov 2018 08:31 PM (IST)Updated: Sat, 03 Nov 2018 07:15 AM (IST)
त्योहार पर रोडवेज का तोहफा, लखनऊ से सात रूटों पर 190 अतिरिक्त बसें आज से
त्योहार पर रोडवेज का तोहफा, लखनऊ से सात रूटों पर 190 अतिरिक्त बसें आज से

लखनऊ (जेएनएन)। त्योहार के चलते बसों में भीड़ बढऩे लगी है। इसे देखते हुए परिवहन निगम ने राजधानी से सात रूटों पर 190 बसों के संचालन का फैसला लेते हुए बसों का आवंटन कर दिया है। दीपावली और छठ पूजा तक लगातार यात्रियों को परिवहन सुविधा उपलब्ध कराई जाएंगी। तीन से 15 नवंबर तक बसों का अतिरिक्त संचालन किया जाएगा। 

loksabha election banner

लखनऊ एवं आगरा एक्सप्रेस वे होते हुए दिल्ली तक 18 वॉल्वो, 10 जनरथ एवं 84 साधारण बसों का संचालन किया जाएगा। लखनऊ से दिल्ली के लिए कुल 47 अतिरिक्त बसों का संचालन होगा।

इन रूट पर लगाई गई हैं अतिरिक्त बसें

लखनऊ-दिल्ली-47

लखनऊ-गोरखपुर- 52

लखनऊ-बहराइच-21

लखनऊ-गोंडा-15

लखनऊ-आजमगढ़-25

लखनऊ-लखीमपुर-15

लखनऊ-कानपुर-15

गाजियाबाद दिल्ली से लखनऊ के लिए अतिरिक्त सेवाएं

साधारण बसें-25

मिडसेग्मेंट वातानुकूलित बसें-20

हाइ एंड बसें- 08

55 कुंभ स्पेशल भी दौड़ेंगी

कुंभ के लिए परिवहन निगम प्रशासन 55 भगवा बसों को भी दीपावली में विभिन्न मार्गों पर दौड़ाएगा। इनमें से 25 बसों को गाजियाबाद भेज दिया गया है। वहीं लखनऊ के हिस्से में तीस बसें आई हैं। इनमें 11 कैसरबाग से, पांच चारबाग, छह उपनगरीय, तीन रायबरेली और पांच सेवाओं को रिजर्व के रूप में रखा जाएगा। यानी जिस रूट पर यात्रियों की संख्या ज्यादा होगी उन्हें तत्काल उस मार्ग पर लगा दिया जाएगा। 

क्या कहते हैं अफसर?

परिवहन निगम प्रबंध निदेशक पी. गुरुप्रसाद का कहना है कि यात्रियों की भीड़ को देखते हुए बसों को अलग-अलग क्षेत्रों को दे दिया गया है। कल यानी शनिवार से विशेष सेवाओं का संचालन शुरू हो जाएगा। सबसे ज्यादा यात्री दिल्ली से आ रहे हैं लिहाजा वहां बसों की संख्या बढ़ा दी गई है। लखनऊ से सात रूटों के लिए सेवाएं दी जा रही हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.