Move to Jagran APP

युवती से तमंचे के बल पर दुष्कर्म, मासूम से छेड़छाड़

क्राइम राउंडअप: मलिहाबाद और मोहनलालगंज क्षेत्र में छेड़छाड़ के आरोपितों के खिलाफ एफआइआर दर्ज। एक आरोपित गिरफ़तार।

By Anurag GuptaEdited By: Published: Sat, 08 Dec 2018 08:42 AM (IST)Updated: Sat, 08 Dec 2018 10:08 AM (IST)
युवती से तमंचे के बल पर दुष्कर्म, मासूम से छेड़छाड़
युवती से तमंचे के बल पर दुष्कर्म, मासूम से छेड़छाड़

लखनऊ, जेएनएन। राजधानी में शुक्रवार को एक युवती से दुष्कर्म और मासूम से छेड़छाड़ का मामला सामने आया। माल क्षेत्र में घर से खेत जा रही युवती से गांव के ही एक युवक ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। जबकि अलीगंज क्षेत्र निवासी मासूम से शराब के नशे में धुत युवक ने छेड़छाड़ की।

loksabha election banner

माल क्षेत्र में घर से खेत जा रही युवती से गांव के ही एक युवक ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। युवती ने घरवालों को घटना की जानकारी दी। पीड़िता के मुताबिक शुक्रवार दोपहर में युवती अपने खेत जा रही थी। रास्ते में पहले से घात लगाकर बैठा अशोक ने उसका जबरन रास्ता रोक लिया और अश्लील हरकत करने लगा। विरोध पर तमंचा सटाकर जान से मारने की धमकी दी और आम के पौधों की नर्सरी में ले जाकर दुराचार किया।

वहीं दूसरी घटना में सीओ अलीगंज दीपक कुमार सिंह के मुताबिक आरोपित ने मासूम को अकेला पाकर अभद्रता की थी। आरोपित नशे में धुत था, जिसके खिलाफ छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट में एफआइआर दर्ज की गई है। पीड़ित परिवार की तहरीर पर पुलिस ने मूलरूप से सीतापुर के संदना स्थित दतवल गांव निवासी मनोज कुमार को गिरफ्तार कर लिया।

छेड़छाड़ के आरोपित को पकड़ा

मलिहाबाद पुलिस ने किशोरी से छेड़छाड़ के आरोपित राजकुमार को गिरफ्तार किया है। वह किशोरी के गांव का ही रहने वाला है, जिसने एक दिसंबर को अभद्र व्यवहार किया था। पुलिस राजकुमार के खिलाफ एफआइआर दर्ज कर ली है।

पिता पर छेड़छाड़ का आरोप, रिपोर्ट दर्ज

मोहनलालगंज क्षेत्र की निवासी एक किशोरी ने पिता पर छेड़छाड़ की एफआइआर दर्ज कराई है। किशोरी का आरोप है कि बुधवार रात करीब आठ बजे वह मां के साथ सो रही थी। इसी दौरान पिता ने अंधेरे में उसके साथ छेड़छाड़ की। विरोध पर आरोपित ने किशोरी और उसकी मां की पिटाई कर दी और दोनों को घर से भगा दिया। किशोरी को लेकर उसकी मां मायके चली गई। गुरुवार को पुलिस से शिकायत की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.