Move to Jagran APP

तिलक समारोह में वर्चस्व को लेकर फायरिंग, चार को गोली लगी

दो पक्षों में वर्चस्व को लेकर झगड़ा हो गया। ताबड़तोड़ फायरिंग में एक महिला समेत चार लोग घायल। घटना से समारोह स्थल पर भगदड़ मच गई।

By Anurag GuptaEdited By: Published: Sat, 08 Dec 2018 08:01 AM (IST)Updated: Sat, 08 Dec 2018 08:01 AM (IST)
तिलक समारोह में वर्चस्व को लेकर फायरिंग, चार को गोली लगी
तिलक समारोह में वर्चस्व को लेकर फायरिंग, चार को गोली लगी

लखनऊ, जेएनएन। जानकीपुरम सेक्टर एच में शुक्रवार रात आयोजित एक तिलक समारोह में शामिल होने गए दो पक्षों में वर्चस्व को लेकर झगड़ा हो गया। झगड़े के दौरान एक पक्ष ने ताबड़तोड़ गोलियां दागनी शुरू कर दी। फायरिंग में एक महिला समेत चार लोग घायल हो गए। घटना से समारोह स्थल पर भगदड़ मच गई। कई थानों का पुलिस बल मौके पर पहुंचा। फायरिंग में घायल एक युवक की हालात नाजुक बताई जा रही है।

loksabha election banner

इंस्पेक्टर गुडंबा तेज प्रकाश सिंह के मुताबिक जानकीपुरम सेक्टर एच निवासी बजरंग राजपूत का शुक्रवार रात तिलक समारोह था। रात घर के पास स्थित एक पार्क में समारोह चल रहा था। निमंत्रण में अभिषेक सिंह और शिवम व उनके साथी भी पहुंचे। दोनों में लंबे समय से पुरानी रंजिश चली आ रही है। समारोह के दौरान दोनों के बीच नोकझोंक शुरू हो गई। इस बीच अभिषेक और उसके साथी पवन, रोहित और शिवम ने शुभम और उनके साथियों पर फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग के दौरान शुभम उसके साथ अनूप और कुलदीप समेत एक अन्य महिला गोली लगने से घायल हो गई। ताबड़तोड़ चली गोलियों से समारोह स्थल पर भगदड़ मच गयी।

बवाल की सूचना पर गुडंबा समेत कई थानों का पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। घायलों को ट्रामा ले जाया गया। जहां, अनूप की हालात नाजुक देख उसे भर्ती कर लिया गया। जबकि शुभम और कुलदीप का प्राथमिक उपचार किया गया। दोनों के पैर में छर्रे लगे थे। वहीं, फायरिंग में घायल हुई महिला के बारे में अबतक कुछ पता नहीं चल सका है। इंस्पेक्टर ने बताया कि हमलावरों की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश दी जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

भगदड़ में गिरने से कई बच्चे व महिलाएं भी घायल

तिलक समारोह में अचानक से गोलियां चलने से भगदड़ मच गई। कोई टेंट के पीछे भागा तो कोई कुर्सियों और मेज के नीचे घुस गया। भगदड़ में कई बच्चे और महिलाएं गिर पड़ी। जिससे वह चोटिल हो गई। उन्हें अलग-अलग अस्पतालों में ले जाया गया। जहां, से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दी गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.