Move to Jagran APP

दैनिक जागरण की अतिथि संपादक बनीं उप शास्त्रीय गायिका पद्मश्री मालिनी अवस्थी

उप शास्त्रीय गायिका पद्मश्री मालिनी अवस्थी बुधवार को दैनिक जागरण कार्यालय में बतौर अतिथि संपादक उपस्थित रहीं। इस दौरान उन्होंने एक गीत भी गाया।

By Anurag GuptaEdited By: Published: Wed, 10 Oct 2018 09:25 PM (IST)Updated: Thu, 11 Oct 2018 04:59 PM (IST)
दैनिक जागरण की अतिथि संपादक बनीं उप शास्त्रीय गायिका पद्मश्री मालिनी अवस्थी
दैनिक जागरण की अतिथि संपादक बनीं उप शास्त्रीय गायिका पद्मश्री मालिनी अवस्थी

लखनऊ (जेएनएन)। स्त्री के रूपों में देवी के स्वरूपों को समझाने और अपनाने के लिए बुधवार को उप शास्त्रीय गायिका पद्मश्री से अलंकृत मालिनी अवस्थी को अतिथि संपादक के तौर पर आमंत्रित किया गया। अनुरोध स्वीकार करते हुए नवरात्र के पहले दिन और अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर वह सुबह से ही बतौर अतिथि संपादक अखबार की कार्ययोजना में शामिल हुईं। प्रमुख खबरों पर चर्चा करने के बाद शाम को प्राथमिकता के अनुसार खबरों के प्रस्तुतीकरण पर बात की।

loksabha election banner

सुबह शहर के प्रमुख मुद्दों के साथ विशेष पेज के प्रमुख बिंदुओं पर चर्चा की। शाम को तैयार कार्ययोजना की बेहतर प्रस्तुतीकरण के लिए योगदान दिया। इस दौरान उन्होंने न्यूज रूम में अलग-अलग डेस्क के साथियों से मुलाकात और बात की। आखिर में आग्रह पर एक गीत बेटियों के नाम किया।


कन्नौज में 1967 में जन्मीं मालिनी अवस्थी मशहूर उप शास्त्रीय गायिका हैं। करीब 31 सालों से वह अवधी, बुंदेली और भोजपुरी में गीत गा रही हैं। राजधानी के भातखंडे संगीत संस्थान से होते हुए उनके संगीत के सफर को 2016 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया। इसके अलावा उन्हें 2014 में कालिदास सम्मान, 2006 में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा यश भारती सम्मान, 2003 में सहारा अवध और 2000 में नारी गौरव सम्मान से नवाजा जा चुका है। वह बनारस की पौराणिक हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायिका गिरिजा देवी जी की प्रिय शिष्याओं में से एक रही हैं। परिवार में पति अवनीश अवस्थी (वरिष्ठ आइएएस) के अलावा दो बच्चे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.