Move to Jagran APP

भाजपा सरकार में जंगलराज और समाजवादी पार्टी अपने सिद्धांतों से भटकीः शिवपाल

संगठन की मजबूती के लिए समाजवादी सेक्यूलर मोर्चा संयोजक शिवपाल सिंह यादव ने आजमगढ़ और फैजाबाद में समर्थक समाजवादियों से गहन मंत्रणा की।

By Nawal MishraEdited By: Published: Sun, 07 Oct 2018 06:42 PM (IST)Updated: Sun, 07 Oct 2018 10:00 PM (IST)
भाजपा सरकार में जंगलराज और समाजवादी पार्टी अपने सिद्धांतों से भटकीः शिवपाल
भाजपा सरकार में जंगलराज और समाजवादी पार्टी अपने सिद्धांतों से भटकीः शिवपाल

लखनऊ (जेएनएन)। संगठन की मजबूती के लिए समाजवादी सेक्यूलर मोर्चा संयोजक शिवपाल सिंह यादव ने रविवार को आजमगढ़ और फैजाबाद में अपने समर्थक समाजवादियों से गहन मंत्रणा की और कहा भाजपा सरकार में जंगलराज की स्थिति है समाजवादी पार्टी अपने सिद्धांतों से भटक चुकी है। ऐसे में सेक्युलर मोर्चा की मजबूती जनता की नया रास्ता दिखाएगी। इसके लिए वह समान विचारधारा वाले दलों के लगभग 45 नेताओं से बातचीत कर चुके हैं। ध्यान रहे कि उनकी नई पार्टी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी है। उसका चुनाव आयोग में रजिस्ट्रेशन हो चुका है। सिंबल के लिए तीन विकल्प हैं जिनमें से किसी एक को चुनाव चिह्न के रूप में चुनाव आयोग देगा। मोटरसाइकिल सिंबल के लिए भी चुनाव आयोग को आवेदन किया गया है। संभव है चुनाव चिह्न यही मिल भी जाए।

loksabha election banner

 

मोर्चा को मजबूती देने फिर अयोध्या में शिवपाल

रविवार को लखनऊ, आजमगढ़ और फैजाबाद एक करते हुए समाजवादी सेक्यूलर मोर्चा को मजबूती प्रदान करने के लिए शिवपाल फिर अयोध्या पहुंचे। आजमगढ़ से लौटकर अयोध्या के पत्रकार बमबम यादव के आवास पर संगठन की मजबूती के लिए चर्चा की। जानकारी मिलने पर फैजाबाद में पत्रकार जुटे तो कहा कि भाजपा सरकार में जंगलराज की स्थिति है। समाजवादी पार्टी अपने सिद्धांतों से भटक चुकी है। इससे पहले सेक्यूलर मोर्चा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। उन्होंने कहाकि समाजवादी सेक्यूलर मोर्चा हर उस कार्यकर्ता के साथ है, जो संघर्ष  करते हुए पार्टी को बनाने व बढ़ाने का कार्य करते रहे हैं। पूराबाजार में रामपुरपुआरी प्रधान संदीप यादव व नमन पांडेय के नेतृत्व कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

नेताजी को पूरा समर्थन और सहयोग 

समाजवादी सेकुलर मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव ने आजमगढ़ के मदियापार में पत्रकारों संग बातचीत के दौरान कहा कि नेताजी को पूरा समर्थन और सहयोग है। हम चाहेंगे कि वह समाजवादी सेकुलर मोर्चा से मैनपुरी से चुनाव लड़ें फिर भी अगर वह नहीं लड़ना चाहेंगे तो उन्हें हमारा पूरा समर्थन और सहयोग रहेगा। अगर हमारे खिलाफ सपा प्रत्याशी उतरती है तो जंग होगी और जंग हम जरूर जीतेंगे। उन्होंने दावा किया कि 2019 के चुनाव में समान विचारधारा वाले दलों के नेताओं से बातचीत हो चुकी है। आजमगढ़ के संबंध में उन्होंने कहा कि यहां हमारा संगठन काफी मजबूत है। पहले 2019 को देख लेते हैं फिर 2022 पर चर्चा करेंगे। 2019 में समाजवादी सेकुलर मोर्चा के बिना कोई सरकार नहीं बना पायेगा। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.